धुरंधर 2 देखकर बाहर आए ASP अनुज चौधरी ने माफिया अतीक अहमद को लेकर दिया ये तगड़ा रिएक्शन
फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद अतीक अहमद के किरदार पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अतीक मोस्ट वांटेड अपराधी था, कोई शरीफ नहीं.
ADVERTISEMENT

ASP Anuj Chaudhary
ASP Anuj Choudhary on Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी एक बार फिर अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद फिरोजाबाद जिले के ASP अनुज चौधरी ने इसमें दिखाए गए माफिया अतीक अहमद के किरदार और फिल्म के विरोध पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने साफ कहा कि अपराधी को अपराधी की तरह ही दिखाया जाना चाहिए. ASP अनुज चौधरी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.