Moradabad Burqa Controversy: बुर्का विवाद में छात्रा गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन और नॉनवेज के लिए दबाव का आरोप; किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया
Moradabad Crime News: मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही 12वीं की छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर बालिका सुधार गृह भेज दिया है. CCTV वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था.
ADVERTISEMENT

Moradabad Crime News: बिलारी में छात्रा को बुर्का पहनाने वाली आरोपी सहपाठी छात्रा गिरफ्तार, काफी देर तक थाने के बाहर जुटे रहे आरोपी छात्रा के पीरजन दरअसल मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना इलाके में संचालित कोचिंग सेंटर से लौटते समय 12वीं की छात्रा को बुर्का पहनाने वाली आरोपी सहपाठी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, छात्रा को गिरफ्तार करने के बाद किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है जहां से आरोपी को नोएडा बालिका सुधार गृह भेजा गया है, आरोपी छात्रा और उसकी अन्य सहेलियों पर पीड़िता छात्रा के भाई ने धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाना और नॉनवेज खिलाने के लिए ले जाने का आरोप लगाया था, जिस शिकायत पर बिलारी थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद मामले में जांच के बाद इस कार्यवाही को अमल में लाया गया है.