जहां कभी गोलियां चलती थीं आज वहां...जेवर एयरपोर्ट पर जमकर बोले MLA धीरेंद्र सिंह!
MLA Dhirendra Singh about Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जहाँ कभी गोलियां चलती थीं. आज वहां निवेश की बाढ़ आ गई है. उन्होंने अखिलेश यादव की रैली को विपक्ष की बौखलाहट बताते हुए कहा कि जेवर अब प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने के लिए तैयार है."
ADVERTISEMENT
MLA Dhirendra Singh about Noida International Airport:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के भव्य उद्घाटन समारोह के बीच जेवर से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए गौरव का क्षण बताया है. यूपी Tak से खास बातचीत में विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के काले अतीत और सुनहरे भविष्य का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर भी तीखा निशाना साधा.