लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में भाजपा महामंत्री की नियुक्ति को लेकर चल रही नाराजगी? शिवेंद्र सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड पर उठने लगे कई सवाल

अयोध्या भाजपा महानगर इकाई में शिवेंद्र सिंह को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. आपराधिक रिकॉर्ड के आरोपों और गैंगस्टर एक्ट की चर्चाओं के बीच शिवेंद्र सिंह ने इसे साजिश बताया है.

ADVERTISEMENT

Shivendra Singh
Shivendra Singh
social share
google news

रामनगरी अयोध्या इन दिनों एक नई राजनीतिक बहस के केंद्र में है. भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महानगर इकाई में शिवेंद्र सिंह को महामंत्री बनाए जाने के फैसले ने संगठन के भीतर और बाहर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. रविवार को घोषित 27 पदाधिकारियों की सूची में शिवेंद्र सिंह का नाम शामिल होते ही विरोधियों और सोशल मीडिया पर आरोपों की झड़ी लग गई है जिससे भाजपा नेतृत्व बैकफुट पर नजर आ रहा है.