लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान की पत्नी से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, क्या हुई बात?

अजय राय ने आजम खान की पत्नी से मुलाकात कर जेल में उनके साथ हो रहे अत्याचारों की जानकारी ली और सरकार से उचित सुविधाएं देने की मांग की.

ADVERTISEMENT

social share
google news

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान के घर जाकर उनकी पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाकात की. इस मुलाकात का मकसद जेल में आजम खान के साथ हो रहे कथित अत्याचारों और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करना था. तंजीन फातिमा ने बताया कि आजम खान को जेल में दवाइयां नहीं मिल रही हैं और उन्हें बैठने के लिए तख्त भी नहीं दिया गया है जिससे उन्हें जमीन पर सोना पड़ता है. इस परिस्थिति पर उन्होंने गहरी चिंता जताई.