Mathura Farah Violence Case: फरह कांड: फरार 2 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने जनता से मांगी मदद

Mathura News: मथुरा के फरह कस्बे में पथराव और मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और आमजन से सूचना देने की अपील की गई है.

Newzo

• 02:44 PM • 02 Apr 2026

follow google news

Mathura News: मथुरा फरह कस्बे में हुए पथराव और मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित कर सख्ती बढ़ा दी है. थाना फरह में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 98/26 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने काले उर्फ आविद और सोहेल, निवासी मोहल्ला व्यापारियन, कस्बा फरह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

यह भी पढ़ें...

बताया गया है कि 29 मार्च 2026 को उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और पथराव की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी. मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे. 

पुलिस टीम लगातार दबिश देकर उनकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों के लिए चलेंगी 40+ समर स्पेशल ट्रेनें... गोरखपुर, लखनऊ और मऊ के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा