लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Violence: सहारनपुर में नमाज के बाद बवाल: दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से गांव में दहशत

Saharanpur Stone Pelting News: सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के बुढ़ाखेड़ा गांव में नमाज से लौटते समय दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur Stone Pelting News: सहारनपुर चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाखेड़ा में एक मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के मुताबिक, नमाज पढ़कर लौट रहे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले हल्की बहस हुई, लेकिन जल्द ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे.