Mathura News: अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मथुरा पुलिस एक बार फिर नए विवाद में घिर गई है. ताजा मामला बिरला मंदिर और पुलिस चौकी के बीच स्थित एक शराब के ठेके को लेकर है, जहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, इस वित्त वर्ष में मंदिर के पास नया मदिरा ठेका खोला गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है. उनका कहना है कि बिरला मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में मंदिर के पास शराब का ठेका खोले जाने से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि मथुरा की सांस्कृतिक और धार्मिक छवि भी धूमिल हो सकती है. इसी कारण स्थानीय नागरिकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कई पत्रकार मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान वाइन शॉप के स्वामी और वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट भी की. इस घटना के बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई.
हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब ठेके के मैनेजर ने थाना गोविंद नगर में पत्रकारों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी. दर्ज रिपोर्ट में पत्रकार शुभम चौधरी और रवि बघेल समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.
ADVERTISEMENT









