Vrindavan Sewer Crisis: मथुरा में सीवर संकट: वृंदावन जलभराव से बेहाल, पार्षद के इस्तीफे की मांग तेज

Mathura News: वृंदावन के वार्ड 62 में जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान लोगों ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पार्षद के इस्तीफे की मांग उठाई. अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है.

Newzo

• 04:28 PM • 01 Apr 2026

follow google news

Mathura News: वृंदावन के वार्ड संख्या 62 में कई दिनों से बने जलभराव ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को सड़कों पर भरे सीवर के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. नवरात्रि और ईद जैसे बड़े त्योहारों के दौरान भी नगर निगम की लापरवाही खुलकर सामने आई, जिससे शहर की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

यह भी पढ़ें...

समस्या से त्रस्त व्यापारी और स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. व्यापार मंडल के नेता आलोक बंसल और धनेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नगर निगम के वृंदावन जोनल कार्यालय पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं.

लोगों ने वार्ड 62 के पार्षद रूप किशोर को भी आड़े हाथों लिया और उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी. जनता का साफ कहना है कि अगर पार्षद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

स्थायी समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन  की चेतावनी 

पारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा विकास के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जाते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन में  शाहिद कुरैशी, आशीष ठाकुर देवेंद्र चौहान, ईश्वर कौशिक, फरीद कुरैशी रितिक अग्रवाल, अमन कुरैशी, इरशाद कुरैशी , बबलू अब्बासी मौजूद थे. 

 क्या बोले अपर आयुक्त सीपी पाठक-

अपर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने कहा कि बिजली कटौती की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिससे जल निकासी प्रभावित हुई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP के अहमद, बेटी रेशमा को ससुराल से वापस ले आए और मकान उसके नाम कर दिया, उनके गुजरते ही अब घर में रिश्ते हुए शर्मसार