UP Weather: उत्तर प्रदेश में अब कोहरे का कहर बढ़ता ही जा रहा है. मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. सुबह-शाम कोहरे के साथ जबरदस्त ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार कल 23 नवंबर 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगर पश्चिमी यूपी की बात करें तो सुबह के वक्त कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई है.
ADVERTISEMENT
कोहरे की सफेद चादर के साथ कड़कड़ाती ठंड भी अब प्रदेश में बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी और बढ़ जाएगा.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल
IMD के अनुसार कल 23 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि सुबह के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा दिख सकता है. लेकिन पूर्वी का मिजाज पूरा बदला हुआ है. पूर्वी यूपी में कल घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहा था.
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कल पूर्वी यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे को लकेर 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इनमें सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, भदोही (संत रविदास नगर), वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल है.
IMD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है. इसीलिए सफर करते वक्त सावधानी जरूर बरतें.
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
तापमान में आएगी गिरावट
आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे भारी गिरावट आने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में क्रमिक रूप से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
ADVERTISEMENT











