मां के निधन के बाद पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन

अभय राठौर

• 07:22 PM • 20 Nov 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच गए हैं. घर पहुंचते ही उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए है.

योगी आदित्यनाथ ने मां के किए अंतिम दर्शन

योगी आदित्यनाथ ने मां के किए अंतिम दर्शन

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच गए हैं. घर पहुंचते ही उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की है. उन्होंने मां के अंतिम दर्शन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'माँ... ॐ शांति'.

यह भी पढ़ें...

बता दें मुख्यमंत्री की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में आज निधन हो गया है. उन्होंने पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली है, जहां वह लंबे समय से आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. उनका अंतिम संस्कार कल 21 नवंबर को हरिद्वार में किया जाएगा. 

पैतृक गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ

मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे योगी

मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए. इसके बाद सीएम  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया. उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, 'माँ... ॐ शांति.' बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मौकों पर अपनी मां से मिलने उनके पास जा चुके हैं.

करीब दो साल पहले जब सावित्री देवी ऋषिकेश एम्स में भर्ती थीं, तब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी मां का हालचाल जाना था.

21 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार 21 नवंबर को हरिद्वार में किया जाएगा. उनके निधन की खबर के बाद परिवार और परिचितों में शोक है.

यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस

सात भाई बहनों में दूसरे हैं योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव का रहने वाला है. उनके परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं. इनमें चार भाई और तीन बहनें शामिल हैं. योगी आदित्यनाथ अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था. अब मां सावित्री देवी के निधन से पूरे परिवार में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस