गोरखपुर में अखिलेश यादव की रैली के दौरान जेसीबी से कुचलकर 14 साल के छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत की मौत का मामला अब यूपी की राजनीति का हॉट टॉपिक बन गया है. कल 19 नवबंर को सीएम योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने नाबालिग की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया और इस दौरान उन्होंने सपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.
ADVERTISEMENT
अब अखिलेश यादव ने इन आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा जवाब दिया है. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर गोरखपुर हादसे को लेकर झूठ फैलाने और पीडीए कार्यकर्ताओं के परिवारों को परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का भांडाफोड़ हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह इस कार्रवाई से न डरें क्योंकि योगी आदित्यनाथ अब दो-तीन महीने के मेहमान हैं और चुनाव में हारकर वह पद से हटने वाले हैं.
दरअसल 18 नवंबर 2026 को गोरखपुर के कुड़ाघाट में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान फूल बरसाने के लिए लगाई गई जेसीबी की चपेट में आने से 10वीं कक्षा के छात्र आर्यवर्धन की मौत हो गई थी. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मृतक छात्र के परिवार से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था. सीएम योगी ने घटना को हत्या बताते हुए कहा था कि दोषियों को इसकी कीमत चुकानी होगी. अब अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब दिया है.
अखिलेश यादव ने एक्स पर क्या लिखा?
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा है कि गोरखपुर में 14 साल के बच्चे की मौत के मामले में सीसीटीवी वीडियो से सच्चाई सामने आ गई है. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बौखला गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अपनी बदनामी से परेशान होकर पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं.
सपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई से न डरें. उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री अब दो-तीन महीनों के मेहमान हैं और चुनाव में हारकर वह हमेशा के लिए पद से हटने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
सीएम योगी की सरकार पर लगाए आरोप
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कई आरोप लगाए है. उन्होंने कहा है कि आज तक किसी मुख्यमंत्री की स्थिति इतनी कमजोर नहीं रही है. उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के नेता मुख्यमंत्री को अपने पास बुलाकर हाजिरी लगवा रहे हैं. वहीं प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं है.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के लोग भी मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं. उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के साथ उनके अपने दल के 10 विधायक भी नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उनकी बातों को काट रहे हैं और मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक उनके दावों को नकार चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
जनता और कारोबारियों से नाराजगी का दावा
सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के साथ नहीं है. उन्होंने लखनऊ के अग्निकांड में एक युवा की मौत के बाद उसकी मां के साथ हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा है कि इससे महिलाएं नाराज हैं.
उन्होंने युवाओं को लेकर कहा है कि उन्हें सरकार की आरक्षण और नौकरी को लेकर सोच पसंद नहीं है. अखिलेश यादव ने निवेशकों, ठेकेदारों और कारोबारियों की परेशानी का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया है कि निवेशकों से एडवांस कमीशन और ठेकेदारों से भी कमीशन लिया जा रहा है.
उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी के कारण हाईवे धंस रहे हैं और पानी की टंकियां व पुल गिर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों की परेशानी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि टैक्स अधिकारियों और थानों में वसूली से लोग परेशान हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि थानों, कचहरी और तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और पीडीए सामाज के लोगों को हिरासत में लेने का मामले सामने आ रहे हैं.
उन्होंने दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध, पुलिस विभाग में एक ही जाति के लोगों की तैनाती और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय अव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है.
उन्होंने एक जेल में बंद अपराधी को अच्छे आचरण के आधार पर बाहर निकालने का मुद्दा भी उठाया है. अखिलेश यादव ने लिखा जिस व्यक्ति पर खुलेआम हत्या का आरोप हो, उसका आचरण अच्छा कैसे माना जा सकता है. इतना ही सपा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुदपर दर्ज मुकदमे भी हटवाए हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
किसानों और मजदूरों को लेकर घेरा
अखिलेश यादव ने किसानों और मजदूरों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. छुट्टा पशुओं के कारण किसानों को रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है.
उन्होंने कहा है कि इन समस्याओं के कारण गांवों में लोग सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मजदूर और श्रमिक भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
पीडीए समाज को लेकर किया ये दावा
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में पीडीए समाज का भी जिक्र किया है. उन्होंने दावा किया कि पीडीए समाज 2024 और 2026 के चुनावों में भाजपा को हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है. उन्होंने कहा है कि प्राध्यापक, पत्रकार, अधिकारी और वकील भी सरकार के व्यवहार से नाराज हैं.
इसके अलावा उन्होंने यश भारती सम्मान बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने लिखा इससे कलाकारों, रचनाकारों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, सीए और खिलाड़ियों में भी नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
धार्मिक मुद्दों पर भी साधा निशाना
सपा अध्यक्ष ने धार्मिक मुद्दों को लेकर भी मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि राम मंदिर में चोरी के मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई है. उन्होंने काशी में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा, मणिकर्णिका घाट और महाकुंभ से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया है.
अखिलेश यादव ने महाकुंभ के दौरान शंकराचार्य और बटुक के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने महाकुंभ में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण लोगों की मौत के मामले में भी सरकार पर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने दावा किया है कि इन सभी मुद्दों के कारण धार्मिक और सामाजिक वर्गों में भी सरकार के खिलाफ नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
मुख्यमंत्री को लेकर किया बड़ा दावा
अपनी पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव ने लिखा अब मुख्यमंत्री का साथ देने वाला कोई नहीं बचा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार केवल विज्ञापनों के जरिए अपनी छवि बनाने में लगी है और हर दिन करोड़ों रुपये प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं.
अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री अब कमजोर हो चुके हैं और जाते-जाते लोगों को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि भाजपा इस बार कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण चुनाव हारेगी और पार्टी के नेता भी मुख्यमंत्री को पद से हटाना चाहते हैं.
बता दें कि गोरखपुर के कुड़ाघाट में 18 नवंबर को अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. गुरुवार को सीएम योगी ने मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की थी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था. अब इस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
ADVERTISEMENT











