नोएडा एलिवेटेड रोड से होकर गुजरने वाले लोगों को अभी और करना होगा इंतजार, IIT रुड़की की निगरानी में होगी मरम्मत

भूपेंद्र चौधरी

• 05:36 PM • 19 Nov 2026

नोएडा एलिवेटेड रोड पर सफर करने के लिए अभी 1 महीने और इंतजार करना होगा. IIT रुड़की की जांच में बेयरिंग की खराबी सामने आई है, जिसके चलते 11 मीटर वाला क्षतिग्रस्त हिस्सा बदला जा रहा है.

Noida Elevated Road

Noida Elevated Road

Google CTA

नोएडा एलिवेटेड रोड खुलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है. इस रोड पर सफर करने के लिए लोगों को अभी 1 महीने और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल इस रोड पर करीब एक महीने पहले कुछ तकनीकी खराबी के कारण दरारें आई थीं. इसके चलते इसे बंद कर दिया गया था. फिर इसकी जांच का जिम्मा IIT रुड़की को सौंपा गया था. अब  IIT रुड़की ने नोएडा प्राधिकरण को एलिवेटेड रोड की जांच रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में सामने आया है कि क्षतिग्रस्त वाले हिस्से में जो बेयरिंग लगी थी, वह ऊपर से आने वाले भार को नहीं संभाल पा रही थी. इसके चलते करीब 11 मीटर लंबे सेगमेंट में दरारें पड़ीं और सड़क की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल प्राधिकरण IIT रुड़की के इंजीनियरों की देखरेख में इस रोड की मरम्मत करवा रही है. इसके साथ ही यह भी उम्मीद जताई गई है कि यातायात के लिए नोएडा एलिवेटेड रोड 15 दिसंबर तक खुल सकता है.

यह भी पढ़ें...

IIT रुड़की को जांच में मिली बेयरिंग की खामी

नोएडा एलिवेटेड रोड के क्षतिग्रस्त वाले हिस्से की जांच पूरी हो गई है. IIT रुड़की ने अपनी रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है. जांच में सामने आया है कि सड़क के एक हिस्से में लगी बेयरिंग ऊपर से आने वाले पर्याप्त भार को संभालने के लिए सक्षम नहीं थी. जिसके चलते करीब 11 मीटर के क्षेत्र में धीरे-धीरे दरारें पड़ गई जिसका असर सड़क के ऊपरी सतह पर भी पड़ा और वहां बड़ा गड्ढा बना गया.  

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की 

पूरा सेगमेंट बदलने का फैसला

अब जांच रिपोर्ट आने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जिम्मेदारी IIT रुड़की को सौंप दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस हिस्से को केवल ऊपर से मरम्मत करके ठीक करना सुरक्षित नहीं होगा. इसलिए करीब 11 मीटर लंबे पूरे सेगमेंट को हटाकर उसकी जगह नया सेगमेंट लगाया जा रहा है.

इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है. प्राधिकरण की योजना है कि मरम्मत का पूरा काम IIT रुड़की के इंजीनियरों की निगरानी में कराया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की

दूसरे हिस्सों की भी होगी जांच

एलिवेटेड रोड के एक हिस्से में बेयरिंग की खामी मिलने के बाद प्राधिकरण अब दूसरे सेगमेंट की भी जांच कराने जा रही है. इस जांच का मकसद है कि कहीं सड़क के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की तकनीकी समस्या तो नहीं है.

प्राधिकरण इस बड़ी खामी के मिलने के बाद अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है. इसलिए सभी जरूरी जांच और मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही एलिवेटेड रोड को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा. फिलहाल 15 दिसंबर से पहले सड़क खुलने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में वाहन चालकों को अभी करीब एक महीने और इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की

जानें क्यों लगती हैं पुल में बेयरिंग?

एलिवेटेड रोड और पुल के अलग-अलग सेगमेंट के बीच बेयरिंग लगाई जाती है. इसका मुख्य काम ऊपर से आने वाले भार को सहारा देना होता है. इसके अलावा तापमान में बदलाव होने पर पुल में फैलाव और सिकुड़न के दौरान होने वाली हलचल को भी बेयरिंग नियंत्रित करती है.

अगर बेयरिंग कमजोर हो जाए या ठीक से काम न करे तो पुल के संबंधित हिस्से पर भार का संतुलन बिगड़ सकता है. नोएडा एलिवेटेड रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से में भी इसी तरह की तकनीकी खामी सामने आई है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की

IIT रुड़की की निगरानी में मरम्मत

नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश ने बताया है कि एलिवेटेड रोड की मरम्मत IIT रुड़की के इंजीनियरों की देखरेख में कराई जाएगी. विशेषज्ञों की सलाह पर क्षतिग्रस्त वाले हिस्से को केवल अस्थायी रूप से ठीक करने के बजाय पूरा सेगमेंट बदलने का फैसला लिया गया है.

मरम्मत और जरूरी जांच पूरी होने के बाद ही सड़क को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा. इससे पहले वाहन चालकों को इस रास्ते पर सफर शुरू करने के लिए इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की