यूपी में आशा कार्यकर्ताओं की कमाई में हुआ इजाफा, सरकार ने ₹2000 तक बढ़ाई प्रोत्साहन राशि

अभय राठौर

• 03:51 PM • 19 Nov 2026

UP ASHA Workers: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कार्यरत 1,85,418 आशा कार्यकर्ताओं, शहरी आशाओं और आशा संगिनियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. अब योगी सरकार इन्हें हर महीने 2000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी.

 ASHA Workers Incentive

ASHA Workers Incentive

Google CTA

UP ASHA Workers: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्यरत 1,85,418 आशा कार्यकर्ताओं, शहरी आशाओं और आशा संगिनियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. अब योगी सरकार इन्हें हर महीने 2000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी. यह फैसला बुधवार को कैबिनेट की बैठक लिया गया है. बता दें कैबिनेट के इस फैसले के तहत नियमित गतिविधियों के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब हर महीने 4500 रुपए मिलेंगे. वहीं  मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी आठ गतिविधियों के लिए भी अलग से 1000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें...

नियमित काम के लिए मिलेगे अतिरिक्त 1000 रुपए

स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा और शहरी आशाओं को नियमित गतिविधियों के लिए हर महीने 2000 रुपये मिलते हैं. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से इन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है. अब राज्य सरकार ने अपने बजट से इस राशि में 1000 रुपये और बढ़ाने का फैसला लिया है.

इस बढ़ोतरी के बाद नियमित गतिविधियों के लिए आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 4500 रुपये मिलेंगे. पहले यह राशि 3500 रुपये थी. 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कामों पर मिलेगा अतिरिक्त इंसेंटिव

सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी 1000 रुपये का अलग इंसेंटिव देने का फैसला किया है. इसके लिए आठ गतिविधियां तय की गई हैं. इन कामों को पूरा करने पर आशा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग प्रोत्साहन राशि मिलेगी.

मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों में चार अतिरिक्त एएनसी जांच कराने पर 200 रुपये और गर्भवती महिला के साथ रात में रुकने पर 200 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने और प्रसव के बाद 48 घंटे तक अस्पताल में रुकने के लिए प्रोत्साहित करने पर 100 रुपये मिलेंगे.

बाल स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी अलग से प्रोत्साहन राशि तय की गई है. इसके तहत  के बच्चे के 45 दिन तक जीवित रहने, बच्चे को एनीमिया मुक्त बनाने और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों का फॉलोअप करने पर 100-100 रुपये दिए जाएंगे.

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराने और उन्हें उच्च चिकित्सा इकाई तक पहुंचाने के लिए भी इंसेंटिव देने की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की

एनएचएम की राशि से अलग होगा इंसेंटिव

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को 66 गतिविधियों के लिए अधिकतम 9650 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि मिलती है. अब मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रस्तावित 1000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव इस राशि से अलग दिया जाएगा.

सरकार के इस फैसले का फायदा प्रदेश की 1,85,418 आशा कार्यकर्ताओं, शहरी आशाओं और आशा संगिनियों को मिलेगा. इससे नियमित गतिविधियों के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कामों के लिए भी उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में PDA यात्रा के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत, पिता ने अखिलेश यादव पर भी कार्रवाई की मांग की