उत्तर प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, कल छाएगा घना कोहरा, IMD ने 22 जिलों में जारी किया 'येलो अलर्ट'

अभय राठौर

• 06:46 PM • 16 Nov 2026

Dense Fog Alert: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने 17 नवंबर को 22 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

UP Tak
Google CTA

Dense Fog Alert: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है. सुबह-सुबह घने कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने कल यूपी के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. फिलहाल प्रदेश में बारिश का दौर अब थम गया है और कल बारिश की संभावना नहीं है. वहीं अगर तापमान देखा जाए तो अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा है. वहीं अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. कल 17 नवंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने वाला है. IMD ने बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. लेकिन दोनों ही संभागों में सुबह के वक्त कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें: अखिलेश के 'दमदार दलित' बयान पर भाजपा का पलटवार, 3 बड़े नेताओं ने घेरा

घने कोहरे को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग घने कोहरे को लेकर कल के लिए चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में कल कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम होने की वजह से यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें: अखिलेश के 'दमदार दलित' बयान पर भाजपा का पलटवार, 3 बड़े नेताओं ने घेरा

घने कोहरे को लेकर इन जिलो में 'येलो अलर्ट' जारी

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन जिलों में घने कोहरे को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ है.    

यह भी पढ़ें: अखिलेश के 'दमदार दलित' बयान पर भाजपा का पलटवार, 3 बड़े नेताओं ने घेरा

तापमान में आएगी भारी गिरावट

आने वाले दिनों में सर्दी का असर और अधिक तेज होने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. वहीं अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. तापमान इस भारी गिरावट के चलते ठंड का कहर बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: अखिलेश के 'दमदार दलित' बयान पर भाजपा का पलटवार, 3 बड़े नेताओं ने घेरा