आजम खान की जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, शाम 4:30 बजे खत्म हो रही ED की कस्टडी

अभय राठौर

• 12:20 PM • 16 Nov 2026

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर आज बड़ा फैसला आने वाला है. ईडी की कस्टडी में चल रहे आजम खान की जमानत याचिका पर आज 16 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनावाई होगी.

Azam Khan Bail Hearing

Azam Khan Bail Hearing

Google CTA

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर आज बड़ा फैसला आने वाला है. ईडी की कस्टडी में चल रहे आजम खान की जमानत याचिका पर आज 16 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनावाई होगी. यह याचिका ईडी की तरफ से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत की मांग को लेकर दाखिल की गई है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने ईलाहाबाद हाईकोर्ट को यह भी निर्देश दिया है कि वह आजम खान की याचिका पर आज ही अंतरिम आदेश पारित कर दें. फिलहाल आजम खान ईडी की कस्टडी रिमांड पर हैं. जिसकी मियाद आज शाम 4:30 बजे तक पूरी हो रही है. ईडी ने 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से आजम खान की रिहाई के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर ईडी को आजम खान की 4 दिन की कस्टडी रिमांड 12 नवंबर को मिल गई थी. 

यह भी पढ़ें...

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट भेजा मामला

आजम खान ने ईडी के नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. गुरुवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई की थी. सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया था और इसे इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से आग्रह किया था कि आजम खान की याचिका 16 नवंबर को डिवीजन बेंच के सामने सुनवाई के लिए रखी जाए. साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया था कि हाईकोर्ट सुनवाई के दिन ही उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश भी पारित कर दें.

यह भी पढ़ें: यूपी में 55 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के SDM भी बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान आजम खान की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए थे. उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए और आरोप लगाया था कि यह कार्रवाई दुर्भावना से की गई है. सिब्बल ने यह भी कहा था कि आजम खान की जेल से रिहाई होने ही वाली थी, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

आजम खान की ओर से दलील देते हुए कपिल सिब्बल ने कहा था, 'वे चाहते हैं कि मैं चुनाव के दौरान जेल में ही रहूं.' 

यह भी पढ़ें: यूपी में 55 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के SDM भी बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

जेल से रिहाई के बाद गिरफ्तारी

आजम खान 31 अक्टूबर को करीब 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए थे. उन्हें अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में जमानत मिली थी. जेल से बाहर आते ही ईडी ने उन्हें नए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया था.

इसके बाद गाजियाबाद की विशेष अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में डसाना जेल भेज दिया था. फिर 12 नवंबर को ईडी को आजम खान की चार दिन की कस्टडी रिमांड मिली थी.  उनकी कस्टडी रिमांड आज शाम 4:30 बजे पूरी हो रही है. ऐसे में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला अहम माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें: यूपी में 55 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के SDM भी बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूछताछ

ईडी रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है. ईडी यूनिवर्सिटी के निर्माण, उससे जुड़े पैसों के लेन-देन और ट्रस्ट के खातों की जांच कर रही है. इसके अलावा सरकारी धन के कथित इस्तेमाल को लेकर भी आजम खान से सवाल किए जा सकते हैं.

ईडी की हिरासत में मीडिया से बातचीत करते हुए आजम खान ने कहा था, 'बच्चों को पढ़ाने का गुनाह किया है. यूनिवर्सिटी बनाई, स्कूल बनाए. शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बना दिया, ये गलती हो गई है.'

यह भी पढ़ें: यूपी में 55 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के SDM भी बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट