लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 55 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के SDM भी बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया. राज्य सरकार ने 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस बदलाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तैनात उप जिलाधिकारियों (SDM) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ADVERTISEMENT

UP PCS Transfer List
UP PCS Transfer List (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

UP PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया. राज्य सरकार ने 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस बदलाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तैनात उप जिलाधिकारियों (SDM) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अलग-अलग विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं. जारी तबादला सूची के मुताबिक अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने के साथ ही कई को प्राधिकरणों और विभागों में नई तैनाती दी गई है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी समेत कई जगहों पर यह बदलाव किया गया है.

इन जिलों में भी बदली जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार मेरठ विकास प्राधिकरण में सचिव रहे बृजेश कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा बनाया गया है. वहीं, नोएडा में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा) और बुलंदशहर की जिम्मेदारी दी गई है. ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे अजय कुमार शर्मा को अलीगढ़ का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. विवेक कुमार मिश्रा को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह का तबादला गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर किया गया है. इस तरह नोएडा और आसपास के विकास क्षेत्रों में भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है.

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए GF ने अपने ही घर की खाली कर दीं तिजोरियां, सतेंद्र महंगे बाइक और फोन से बनाता था भौकाल, ऐसे खुला राज!

 

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में SDM के तबादले

पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में उप जिलाधिकारियों की नई तैनाती की गई है. सूची में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

- ऋषिकांत राजवंशी को बलिया से बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है.
- अपूर्वा यादव को मुजफ्फरनगर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में उप निदेशक बनाया गया है.
- डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर का SDM बनाया गया है.
- आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच भेजा गया है.
- अनिल कुमार यादव को वाराणसी नगर निगम से मुजफ्फरनगर का SDM बनाया गया है.
- संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद भेजा गया है.
- रामवीर सिंह को मुरादाबाद नगर निगम से अलीगढ़ का SDM बनाया गया है.
- माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई का SDM बनाया गया है.
- ज्योत्सना को जौनपुर से हापुड़ और रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर भेजा गया है.

देखें पूरी लिस्ट-

View PDF

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद और प्राधिकरण में भी बदलाव

अयोध्या में भी प्रशासनिक फेरबदल के तहत नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं. ज्ञान चंद्र गुप्ता को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, आलोक कुमार वर्मा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है. इन नियुक्तियों के जरिए अयोध्या तीर्थ विकास परिषद और विकास प्राधिकरण में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

यह भी पढ़ें- ओवैसी ने सपा के PDA को बताया 'पलट दिया अखिलेश', चंद्रशेखर को CM चेहरा बनाने की भी बताई वजह

 

वाराणसी मंडल समेत कई विभागों में नई तैनाती

वाराणसी मंडल में सुनंदु सुधाकरन को बस्ती का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है. वहीं, ज्योति सिंह को अमेठी से वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा जारी सूची में कई अन्य अधिकारियों को खेल निदेशालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सहकारिता चीनी मिल संघ और निर्वाचन कार्यालय में नई तैनाती दी गई है. कुल 55 PCS अधिकारियों के इस फेरबदल में जिलों के प्रशासनिक पदों के साथ-साथ नगर निगमों, विकास प्राधिकरणों और विभिन्न विभागों में भी बदलाव किया गया है.