बलिया में सब-इंस्पेक्टर संदीप की ट्रेन से कटकर मौत, प्रेमिका रोली पर ब्लैकमेल करने का आरोप, पत्नी ने कराई FIR
उत्तर प्रदेश के बलिया में 28 साल के सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका उन पर शादी करने का दबाव बना रही थी और उन्हें ब्लैकमेल भी कर रही थी. इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बलिया में 28 साल के सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक संदीप संत कबीर नगर के रहने वाले थे और उनकी पोस्टिंग 11 महीने पहले चितबड़ागांव थाने में हुई थी. संदीप कुमार शादीशुदा थे. इसके बावजूद सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव की रहने वाली 22 साल की रोली के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस के मुताबिक महिला उन पर शादी करने का दबाव बना रही थी और उन्हें ब्लैकमेल भी कर रही थी. फिलहाल यही माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर उन्होंने अपनी जान दी है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रागिनी की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला रोली को गिरफ्तार कर लिया है.
रेलवे ट्रैक पर मिला दरोगा का शव
एसपी इराज राजा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 7 से 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली है. रेलवे के एक लोको पायलट ने इस घटना की सूचना अगले रेलवे स्टेशन पर दी थी और उन्होंने एमआरओ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां रेलवे ट्रैक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली. जांच के दौरान मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है. वह संत कबीर नगर के रहने वाले थे और चितबड़ागांव थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे.
यह भी पढ़ें: यूपी के युवाओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 50 हजार स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट
महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप
एसपी इराज राजा के मुताबिक संदीप कुमार का रोली के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. आरोप है कि रोली उन पर शादी करने का दबाव बना रही थी और उन्हें ब्लैकमेल भी कर रही थी. इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक रोली ने करीब दो साल पहले एक अन्य पुलिस अधिकारी पर भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था.
यह भी पढ़ें: यूपी के युवाओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 50 हजार स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट
पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज
पुलिस ने संदीप कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मृतक की पत्नी रागिनी की शिकायत के आधार पर चितबड़ागांव थाने में रोली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी है.
FIR के मुताबिक रागिनी ने पुलिस को बताया है कि उनके पति पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थे. संदीप ने अपनी पत्नी को बताया था कि रोली उन्हें लगातार परेशान कर रही थी और उनसे पैसे मांग रही थी. शिकायत में यह भी कहा गया है कि रोली उन्हें अपनी पत्नी रागिनी से मिलने नहीं देती थी.
यह भी पढ़ें: यूपी के युवाओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 50 हजार स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट
रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी
एसपी इराज राजा ने बताया है कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आरोपी महिला रोली को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बाग से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि अगर इस मामले में आरोपी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: यूपी के युवाओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 50 हजार स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट
