बॉयफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए GF ने अपने ही घर की खाली कर दीं तिजोरियां, सतेंद्र महंगे बाइक और फोन से बनाता था भौकाल, ऐसे खुला राज!
उत्तर प्रदेश के बांदा में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिवार के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया. यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही परिवार के घरों में रखे लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए. लड़की धीरे-धीरे दोनों घरों की तिजोरियों से जेवर निकालकर बॉयफ्रेंड को देती थी.
ADVERTISEMENT

Banda Theft Case: उत्तर प्रदेश के बांदा में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिवार के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया. यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही परिवार के घरों में रखे लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए. लड़की धीरे-धीरे दोनों घरों की तिजोरियों से जेवर निकालकर बॉयफ्रेंड को देती थी. इसके बाद बॉयफ्रेंड उन गहनों को बेचकर महंगी गाड़ियों, मोबाइल फोन और कपड़ों का शौक पूरा करता था. पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने, बुलेट और पल्सर बाइक के साथ नकदी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक दोनों कई महीनों से इस तरह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.
पूछताछ में खुला राज
मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है. यहां परिवार के घरों में रखी तिजोरियों से गहने गायब होने की शिकायत पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. एक फुटेज में लड़की हाथ में कुछ सामान लेकर घर से बाहर निकलती दिखाई दी. पुलिस ने उसकी पहचान की तो पता चला कि उसकी उम्र 17 साल है. पूछताछ में उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर परिवार के घरों में चोरी करने की बात बताई. इसके बाद पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें- बलिया में सब-इंस्पेक्टर संदीप की ट्रेन से कटकर मौत, प्रेमिका रोली पर ब्लैकमेल करने का आरोप, पत्नी ने कराई FIR
बिना ताला तोड़े निकालती थी जेवर
पुलिस के मुताबिक लड़की परिवार की सदस्य थी, इसलिए उसे घरों की चाबियों और तिजोरियों के बारे में जानकारी थी. वह धीरे-धीरे दोनों घरों की तिजोरियों से गहने निकालकर अपने बॉयफ्रेंड को सौंप देती थी. इस तरह चोरी करने के लिए उसे ताले तोड़ने या घर में किसी तरह की तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. जानकारी के मुताबिक लड़की अब तक करीब 85 से 90 लाख रुपये के गहने चोरी कर बॉयफ्रेंड को दे चुकी थी. बॉयफ्रेंड इन गहनों को बेचकर महंगी बाइक, मोबाइल और कपड़ों पर पैसे खर्च करता था. वह बुलेट और पल्सर जैसी गाड़ियों से घूमता था और महंगे शौक के जरिए अपना भौकाल बनाकर रखता था.
आरोपी बॉयफ्रेंड जेल भेजा गया
बांदा के ASP शिवराज ने बताया कि अतर्रा पुलिस ने चित्रकूट जिले के रसिन निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 27 नग सोने और 8 नग चांदी के गहने बरामद हुए हैं. बरामद सोने के गहनों का वजन 534 ग्राम और चांदी के गहनों का वजन करीब 800 ग्राम है. इनकी कुल कीमत 80 लाख रुपये से अधिक बताई गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से बुलेट और पल्सर बाइक के साथ नकदी भी बरामद की है. ASP ने बताया कि उक्त युवक ने एक बालिका के साथ मिलकर उसी के घरों में बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. लड़की अपने खानदान में उन्हीं घरों से रोजाना जेवर चोरी कर युवक को देती थी. लड़की और लड़का एक-दूसरे को पहले से जानते थे, साथ पढ़ते थे.'
यह भी पढ़ें- ओवैसी ने सपा के PDA को बताया 'पलट दिया अखिलेश', चंद्रशेखर को CM चेहरा बनाने की भी बताई वजह
पुलिस ने शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई
ASP शिवराज के मुताबिक गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ दोनों बाइक और नकदी भी बरामद की है. परिवार के घरों में लगातार होती चोरी की वजह से तिजोरियां खाली हो रही थीं, लेकिन घर की ही लड़की के शामिल होने का खुलासा CCTV फुटेज और पूछताछ के बाद हुआ. इस मामले में पुलिस की जांच और बरामदगी के बाद पूरे जिले में चर्चा हो रही है.
