यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम

आयशा शेख़

• 01:41 PM • 16 Nov 2026

त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. नई दिल्ली-पटना ट्रेन आज रात भी रवाना होगी, जबकि सहरसा-लुधियाना स्पेशल 17 नवंबर को चलेगी. यूपी के कई शहरों में इनके ठहराव दिए गए हैं. जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी.

UP Tak
Google CTA

त्योहारी सीजन में घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. उत्तर रेलवे की ओर से नई दिल्ली-पटना और सहरसा-लुधियाना के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.  इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. रूट में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे स्टेशन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें...

नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन आज रात भी चलेगी, जबकि सहरसा से लुधियाना जाने वाली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को रवाना होगी.

नई दिल्ली-पटना के बीच आज रात चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 04068 नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल को 15 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक रोजाना चलाया जा रहा है. इस ट्रेन का अगला फेरा 16 नवंबर की रात है.

ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:40 बजे रवाना होगी. इसके बाद गाजियाबाद, टूंडला, गोविंदपुरी और प्रयागराज होते हुए अगले दिन पटना पहुंचेगी. ट्रेन का पटना पहुंचने का समय शाम 5 बजे निर्धारित है.

इस रूट पर उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए कई ठहराव दिए गए हैं. ट्रेन गाजियाबाद में रात 12:13 बजे पहुंचेगी और 12:15 बजे रवाना होगी. टूंडला में रात 2:10 से 2:12 बजे तक इसका ठहराव रहेगा. इसके बाद ट्रेन गोविंदपुरी सुबह 5:25 बजे पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी. प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 9:50 बजे पहुंचकर 10 बजे आगे के लिए चलेगी.

आगे ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी. यहां से 1:45 बजे बक्सर, 2:55 बजे आरा और 3:50 बजे दानापुर पहुंचेगी. पटना जंक्शन पर शाम 5 बजे इसका सफर पूरा होगा.

पटना से दिल्ली आने वाली ट्रेन का समय

वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04067 पटना-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 16 नवंबर से 23 नवंबर तक रोजाना चलेगी. इस ट्रेन का अगला फेरा आज शाम का है. ट्रेन पटना जंक्शन से शाम 7 बजे रवाना होगी. इसके बाद दानापुर में 7:20 से 7:22 बजे, आरा में रात 8 से 8:02 बजे और बक्सर में 8:52 से 8:54 बजे तक रुकेगी.

इसके बाद ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रात 10:35 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे रवाना होगी. प्रयागराज जंक्शन पर रात 1:15 से 1:20 बजे तक ठहराव रहेगा. आगे गोविंदपुरी में सुबह 4:10 से 4:15 बजे, टूंडला में सुबह 8:18 से 8:20 बजे और गाजियाबाद में दोपहर 12:10 से 12:12 बजे तक ठहराव दिया गया है. ट्रेन दोपहर 1 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

सहरसा से लुधियाना जाने वाली ट्रेन 17 नवंबर को चलेगी

उत्तर रेलवे ने सहरसा और लुधियाना के बीच भी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है. ट्रेन नंबर 04643 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 17 नवंबर 2026 को चलेगी. ट्रेन सहरसा जंक्शन से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी. इसके बाद मानसी, खगड़िया, बेगूसराय और बरौनी होते हुए आगे बढ़ेगी. इस रूट से बिहार के यात्रियों के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लोगों को भी सफर की सुविधा मिलेगी.

ट्रेन के निर्धारित ठहराव और समय इस तरह हैं:

स्टेशन पहुंचने का समय रवाना होने का समय
सहरसा — सुबह 6:50
मानसी 7:03 7:05
खगड़िया 7:18 7:20
बेगूसराय 7:53 7:55
बरौनी 8:30 8:40
बच्चवाड़ा 9:03 9:05
शाहपुर पटोरी 9:45 9:47
हाजीपुर 10:55 11:00
सोनपुर 11:10 11:12
छपरा 12:20 12:30
सिवान 1:33 1:35
देवरिया सदर 2:35 2:40
गोरखपुर 3:40 3:50
बस्ती 5:00 5:02
गोंडा 6:20 6:25
सीतापुर 9:50 10:00
शाहजहांपुर रात 12:18 रात 12:20
बरेली रात 1:45 रात 1:47
मुरादाबाद रात 3:10 रात 3:20
सहारनपुर सुबह 7:30 सुबह 7:35
अंबाला कैंट सुबह 9:15 सुबह 9:20
लुधियाना सुबह 11:30 —

AC, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. सहरसा-लुधियाना स्पेशल में भी यही कोच व्यवस्था रहेगी.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन में सफर करने से पहले अपने टिकट, ट्रेन नंबर और स्टेशन पर पहुंचने के समय की जांच कर लें. स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव और समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर भी जानकारी ली जा सकती है.