'मुसलमान होने के कारण सिराज को प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका', कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया दावा, बीजेपी ने दिया जवाब

अभय राठौर

20 Nov 2026 (अपडेटेड: 20 Nov 2026, 05:40 PM)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसी बीच पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका न मिलने पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज को प्लेइंग 11 में मौका न मिलने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि उनका नाम सिराज है, 'क्या यही कारण काफ़ी नहीं है?'

Imran Masood Statement

Imran Masood Statement

Google CTA

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है. वह न्यूजीलैंड से टी-20 और वन-डे गेम खेल चुकी है. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसी बीच पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका न मिलने पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज को प्लेइंग 11 में मौका न मिलने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि उनका नाम सिराज है, 'क्या यही कारण काफ़ी नहीं है?' वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस बयान के बाद कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कड़ा पलटवार किया है. बता दें भारत और न्यूजीलैंड के बीच  पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर 2026 तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. वहीं, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले पार्क साउथ में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें...

इमरान मसूद ने उठाया बड़ा सवाल

मोहम्मद सिराज के प्लेइंग 11 में न चुने जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चयन समिति पर बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया, उनका नाम सिराज है, 'क्या यही कारण काफी नहीं है?' इमरान मसूद ने आगे कहा है कि अगर वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उन्हें नहीं खिलाया जा रहा है, तो इसके पीछे और क्या कारण हो सकता है. बस यही कारण है कि उनका मोहम्मद सिराज है. इमरान मसूद की बात को आसान भाषा में समझा जाए तो उन्होंने आरोप लगाया है कि सिराज मुसलमान है इसीलिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है. 

प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को घेरा

इमरान मसूद के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस जुवानी हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि उनके नेता इमरान मसूद अब भारतीय क्रिकेट टीम को भी अपनी वोट बैंक की राजनीति में शामिल कर रहे हैं.

प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया है कि इमरान मसूद भारतीय क्रिकेट टीम में भी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा ह कि अगर सिराज को इसलिए टीम में जगह नहीं मिली क्योंकि वह मुसलमान हैं, तो क्या कांग्रेस कल यह भी कहेगी कि रवींद्र जडेजा को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह हिंदू हैं?

उन्होंने आगे कहा है कि भारत की जर्सी पहनने वाला हर खिलाड़ी सिर्फ भारतीय होता है. वह हिंदू या मुसलमान नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करता है. प्रदीप भंडारी ने इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी क्रिकेट को भी राजनीतिक मुद्दा बना रही है.

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल की बात: कुंडा की रामकथा में उठा मथुरा का मुद्दा, धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'कृष्ण जन्मभूमि के लिए करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ'

पहले टेस्ट में इन गेंदबाजों को मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक खेली जा रही है. दोनों ही टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक हेगले पार्क साउथ, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

पहले मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में पांच गेंदबाजों को जगह मिली है. इनमें वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है और उन्हें बेंच पर रखा गया है.

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल की बात: कुंडा की रामकथा में उठा मथुरा का मुद्दा, धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'कृष्ण जन्मभूमि के लिए करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ'

ऐसा रहा है सिराज का टेस्ट रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 48 मैच खेले हैं और कुल 144 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 29.63 रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट देकर 15 रन रहा है.

पिछले 5 टेस्ट मैचों में सिराज का रिकार्ड नीचे दिया गया है.

तिथि / मैच विपक्षी टीम पहली पारी दूसरी पारी कुल विकेट
अगस्त 2026 (कोलंबो) श्रीलंका 1/33 1/26 2
अगस्त 2026 (गॉल) श्रीलंका 1/29 1/15 2
जून 2026 (न्यू चंडीगढ़) अफगानिस्तान 0/29 1/11 1
नवंबर 2025 (दूसरा टेस्ट) दक्षिण अफ्रीका 2/106 0/19 2
नवंबर 2025 (पहला टेस्ट) दक्षिण अफ्रीका 2/47 2/2 4

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल की बात: कुंडा की रामकथा में उठा मथुरा का मुद्दा, धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'कृष्ण जन्मभूमि के लिए करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ'