पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थियों की विदाई पर भावुक हुए राजा भैया, बोले- ये पराए नहीं अपने हैं

सुनील यादव

• 12:35 PM • 22 Nov 2026

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा में श्री राम कथा के समापन पर भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला. धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए पाकिस्तान से 500 से ज्यादा हिंदू शरणार्थी यहां पहुंचे थे.

Kunda Ram Katha News

Kunda Ram Katha News

Google CTA

Kunda Ram Katha News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा में श्री राम कथा के समापन पर भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला. धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए पाकिस्तान से 500 से ज्यादा हिंदू शरणार्थी यहां पहुंचे थे. तीन दिनों तक भक्ति के माहौल में रहने के बाद जब उनकी विदाई का वक्त आया, तो शरणार्थियों के साथ कुंडा के विधायक राजा भैया भी भावुक हो गए. बसों में बैठकर लौट रहे लोगों से मिलने खुद राजा भैया पहुंचे. इस दौरान उनकी आंखें भी छलक उठीं. वहीं, शरणार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि 'हम भारतीय बनना चाहते हैं, इसलिए जो CAA की डेट है उसको आगे बढ़ाकर अपडेट किया जाए तो जितने भी पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी हैं भारत में रह रहे हैं उनको भी नागरिकता मिल जाएं.'

यह भी पढ़ें- बीजेपी OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा पद

यह भी पढ़ें...

 

राजा भैया बोले- ये पराए नहीं, अपने हैं

तीन दिनों तक चले धार्मिक आयोजन के बाद शरणार्थियों की वापसी का समय आया तो माहौल गमगीन हो गया. बसों में सवार होने से पहले राजा भैया उनसे मिलने पहुंचे. शरणार्थियों ने बताया कि पाकिस्तान में वे डर के माहौल में रहने को मजबूर थे. ऐसे में कुंडा में बिताए गए तीन दिन उनके लिए किसी सपने जैसे रहे. राजा भैया ने भी उन्हें अपनापन जताते हुए कहा कि ये लोग पराए नहीं हैं, बल्कि हिंदुस्तान में अपने घर आए हैं. विदाई के समय शरणार्थियों की आंखें नम थीं और राजा भैया भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके.

यह भी पढ़ें- आजम खान की बिरयानी वाली टिप्पणी पर छिड़ी बहस, हैदराबादियों ने बताया क्यों पुलाव से बेहतर है उनकी बिरयानी

 

रहने-खाने के किए गए थे इंतजाम

शरणार्थियों ने बताया कि श्री राम कथा के दौरान उनके रहने और खाने की विशेष व्यवस्था की गई थी. तीन दिनों तक उन्हें कुंडा के लोगों से जो प्यार और अपनापन मिला, उसे वे याद करते हुए भावुक हो गए. कुंडा में आयोजित इस कथा के समापन पर शरणार्थियों और राजा भैया के बीच दिखा भावुक पल चर्चा का विषय बन गया.