बीजेपी OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा पद
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने ओबीसी मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है. शनिवार को पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए नई टीम की सूची जारी की.
ADVERTISEMENT

BJP OBC Morcha List News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने ओबीसी मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है. शनिवार को पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए नई टीम की सूची जारी की. इस नई नियुक्ति में उत्तर प्रदेश के नेताओं को भी अहम जगह मिली है. संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा यूपी से ऋचा राजपूत, सीमा कुशवाहा और राहुल यादव को भी अलग-अलग भूमिकाओं में शामिल किया गया है.
7 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ओबीसी मोर्चा में कुल सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं. इस सूची में उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद को जगह मिली है. इनके अलावा असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा और बिहार से डॉ. अर्जुन साहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इन नियुक्तियों के साथ पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया गया है। https://t.co/eA7HqyuxgC
— BJP (@BJP4India) November 21, 2026
राष्ट्रीय महामंत्री और मंत्री पद पर इन नेताओं को मौका
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर तीन नेताओं की नियुक्ति हुई है. इनमें दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकार शामिल हैं. वहीं, राष्ट्रीय मंत्री के पद पर गुजरात के दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु के टी. वरथराजन, झारखंड के संजीव कुमार (बबलू भगत), हरियाणा की सरिता जांगिड़, तेलंगाना के कडगंची रमेश, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार और बिहार के भीम कुमार साहू को जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढ़ें- बलिया की सिकंदरपुर सीट तीन बार के मुस्लिम विधायक जियाउद्दीन रिजवी को टिकट देंगे अखिलेश यादव?
राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी इन नेताओं को जगह
नई टीम में उत्तर प्रदेश के अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं. ऋचा राजपूत को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है, जबकि सीमा कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. इसके अलावा राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राहुल यादव को नीति और शोध का सह-संयोजक बनाया गया है. इस तरह बीजेपी की नई ओबीसी मोर्चा टीम में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
