लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने गलती से असदुद्दीन ओवैसी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, SC के जज को मिलनी थी सलामी

Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया है. शनिवार को ओवैसी जैसे ही सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे, वहां तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी देना शुरू कर दिया.

ADVERTISEMENT

ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर
ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर
social share
Google CTA

Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया है. शनिवार को ओवैसी जैसे ही सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे, वहां तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी देना शुरू कर दिया. इस दौरान ओवैसी भी पुलिसकर्मियों के सामने खड़े होकर सलामी लेते नजर आए. जानकारी के मुताबिक, सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के पहुंचने की सूचना थी. उनके स्वागत के लिए पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की थी, लेकिन जज से पहले ओवैसी वहां पहुंच गए. पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को देखकर उन्हें ही जज समझ लिया और सलामी दे दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वहीं, सर्किट हाउस में ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होनी थी, लेकिन उसे अचानक रद्द कर दिया गया.

जज की जगह ओवैसी को सलामी

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आने की सूचना पुलिस को मिली थी. उनके स्वागत के लिए पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए तैनात किया गया था. इसी बीच शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी सर्किट हाउस पहुंच गए. उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. पुलिस के जवानों ने उन्हें देखकर गलतफहमी में ओवैसी को ही वह व्यक्ति समझ लिया, जिसके लिए गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दे दी. ओवैसी भी इस दौरान खड़े होकर सलामी लेते नजर आए. 

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता उत्पल राय सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव बोले- 'जनता इस सरकार की विदाई करने वाली है'

चंद्रशेखर भी पहुंचे थे सर्किट हाउस

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर सर्किट हाउस पहुंचे थे. वह वहां एक कमरे में बैठे हुए थे. इसके करीब 20 मिनट बाद असदुद्दीन ओवैसी भी वहां पहुंच गए. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता उत्पल राय सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव बोले- 'जनता इस सरकार की विदाई करने वाली है'

ओवैसी चंद्रशेखर की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

दरअसल शनिवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी. दोनों नेताओं को एक साथ मीडिया से बातचीत करनी थी, लेकिन अचानक इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया. इसके बाद दोनों नेता सर्किट हाउस से निकल गए. फिर ओवैसी और चंद्रशेखर जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे. वहां दोनों नेताओं ने डीएम से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता उत्पल राय सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव बोले- 'जनता इस सरकार की विदाई करने वाली है'

पुलिस की चूक बनी चर्चा का विषय

सहारनपुर में हुई इस घटना के बाद पुलिस की चूक चर्चा का विषय बन गई है. जिस गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी सुप्रीम कोर्ट के एक जज के स्वागत के लिए की गई थी, वह गलती से असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया. घटना का वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहा है. अब इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक किसी कार्रवाई या आधिकारिक सफाई की जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता उत्पल राय सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव बोले- 'जनता इस सरकार की विदाई करने वाली है'