लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर और मऊ की राजनीति में बड़ा उलटफेर, मनोज सिन्हा के करीबी उत्पल राय आज सपा में होंगे शामिल 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और मऊ की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके और मनोज सिन्हा के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता उत्पल राय आज समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन करने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Utpal Rai
Utpal Rai (File Photo)
social share
Google CTA

Utpal Rai News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और मऊ की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके और मनोज सिन्हा के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता उत्पल राय आज समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन करने जा रहे हैं. उत्पल राय के इस कदम से पूर्वांचल के इन जिलों में नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं और भाजपा को झटका लगने की संभावना जताई जा रही है.

जुलाई 2016 में थामा था भाजपा का दामन

उत्पल राय ने जुलाई 2016 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी. उन्हें मनोज सिन्हा के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों में चुनाव प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी भी संभाली थी।

छात्र राजनीति से लेकर विधानसभा चुनावों तक का सफर

मऊ के रहने वाले उत्पल राय मधुबन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आए हैं. अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वह डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निशीथ राय के छोटे भाई हैं.

यह भी पढ़ें- मां को अंतिम विदाई देते वक्त रो पड़े सीएम योगी, रुमाल से आंसू पोछते हुए भावुक तस्वीरें आईं सामने

 

गाजीपुर और मऊ में बदल सकते हैं समीकरण

पूर्व में बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे उत्पल राय का आज सपा में शामिल होना गाजीपुर और मऊ के सियासी लिहाज से अहम माना जा रहा है. उनके सपा में आने से स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलने और चुनावी गणित बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.