लेटेस्ट न्यूज़

'आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल,' आजम खान की रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर किया शायराना वार

'आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल,' आजम खान की रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर किया शायराना वार

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की एंट्री ने हलचल मचा दी है. करीब 8 साल की लंबी कानूनी लड़ाई और सियासी मुश्किलों के दौर के बाद आजम खान आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की एंट्री ने हलचल मचा दी है. करीब 8 साल की लंबी कानूनी लड़ाई और सियासी मुश्किलों के दौर के बाद आजम खान आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं. बुधवार 18 नवंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से उनकी रिहाई हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ. समाजवादी पार्टी इस रिहाई को केवल एक नेता की आजादी नहीं, बल्कि इंसाफ की जीत के तौर पर पेश कर रही है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने शायराना अंदाज में सरकार को सीधी चुनौती दे डाली है.

डासना जेल के बाहर उमड़े समर्थक

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश जेल प्रशासन तक पहुंचने के बाद जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर आजम खान को रिहा किया गया. जैसे ही उनकी रिहाई की खबर फैली, डासना जेल के बाहर समर्थकों का भारी हुजूम जुट गया. उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी अपने पिता को लेने के लिए जेल पहुंचे थे. जब आजम खान ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर जेल से बाहर निकले, तो समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. कोई उनसे हाथ मिलाने की कोशिश कर रहा था, तो कोई अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा. इस दौरान जेल के बाहर लगातार 'आजम खान जिंदाबाद' के नारे गूंजते रहे.

यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन

अखिलेश का शायराना अंदाज में वार

आजम खान की रिहाई के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला. अखिलेश ने लिखा, "आदरणीय आजम खान साहब की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है. जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद के पार, तो समझो आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल." रामपुर से लेकर लखनऊ तक अपनी मजबूत सियासी पहचान रखने वाले आजम खान सपा के बड़े मुस्लिम चेहरों में गिने जाते हैं. उनकी रिहाई के बहाने अखिलेश यादव ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब उन्होंने सरकार के खिलाफ एक नया सियासी मोर्चा खोल दिया है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन

जेल से निकलकर बोले आजम खान

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने भी अपने पुराने अंदाज में ही पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "मेरा वही कहना है जो मैंने हमेशा कहा है. शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है, यह उसकी सजा है." आजम खान का यह बयान उनके उसी पुराने आरोप की तरफ इशारा करता है, जिसमें वे अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को एक राजनीतिक और सामुदायिक नजरिए से देखते रहे हैं. फिलहाल आजम खान के बाहर आने से सपा खेमे में भारी उत्साह है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आजम की वापसी और अखिलेश की यह शायराना चेतावनी आने वाले समय में यूपी की सियासत पर कितना असर दिखाती है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन