कुंडा की रामकथा में दिखा राजनेताओं का जमावड़ा, मनोज पांडेय-बृजभूषण सिंह-निशिकांत दुबे समेत पहुंचे ये दिग्गज नेता
उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला इन दिनों सियासतदारों और सनातनियों के जुटान का केंद्र बना हुआ है. कुंडा में राजा भैया ने रामकथा का आयोजन करवाया है. इस कथा को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं. इसमें शामिल होने के लिए पूर्वांचल से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से कई बड़े नेता, मंत्री और विधायक पहुंच रहे हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला इन दिनों सियासतदारों और सनातनियों के जुटान का केंद्र बना हुआ है. दरअसल जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह जिन्हें लोग राजा भैया के नाम से भी जानते हैं. इन्होंने अपने घर बेती में राम कथा का आयोजन करवाया है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है. इस राम कथा को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं. कार्यक्रम में पूर्वांचल से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से कई बड़े नेता, मंत्री, विधायक और चर्चित चेहरे पहुंच रहे हैं. इनमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडेय और दिनेश सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे और पूर्वांचल के चर्चित नेता बृजेश सिंह शामिल हैं.
इस राम कथा की चर्चा सिर्फ भक्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि सियासी गलियारे में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. इसकी वजह है धीरेंद्र शास्त्री का हालिया बयान, जिसका विरोध समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जमकर किया था. अब राजा भैया के घर रामकथा सुनने पहुंच रहे नेताओं की मौजूदगी और मंच से दिए जा रहे बयानों की भी खूब चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने भी अखिलेश यादव को कथा सुनने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर अखिलेश यादव चाहें तो वह उन्हें भी कथा सुना सकते हैं.
राजा भैया के घर सजा राम कथा का मंच
राजा भैया ने अपने घर बेती में इस राम कथा का आयोजन कराया है. कथा में शामिल होने के लिए उन्होंने पहले ही सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और दूसरे बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया था. अब इस कार्यक्रम में पहुंच रहे नेताओं की तस्वीरें और उनके बयान लगातार सामने आ रहे हैं.
इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय भी पहुंचे हैं. मनोज पांडेय पहले समाजवादी पार्टी में थे. राज्यसभा चुनाव के दौरान वह सपा से अलग हो गए थे. वह इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र में भी भगवान शिव की कथा करा चुके हैं. उस समय कथा वाचन पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया था.
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश सिंह भी राम कथा में शामिल हुए हैं. दिनेश सिंह पहले कांग्रेस में थे और अब भाजपा में हैं. वह बसपा और भाजपा की राजनीति से जुड़े उमाशंकर सिंह के समधी भी हैं. कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन
बृजभूषण शरण ने राजा भैया की तारीफ
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी राजा भैया के घर आयोजित इस राम कथा में पहुंचे हैं. उन्होंने मंच से राजा भैया की तारीफ की और कहा है कि 'उनका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी बना रहेगा.' उन्होंने राजा भैया के पिता का जिक्र करते हुए कहा है कि उनका भी पहले दबदबा था, आज भी है और आगे भी रहेगा.
बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा बागेश्वर के दर्शन का मौका मिलने पर खुशी जताई है. उन्होंने राजा भैया का आभार भी व्यक्त किया. इस दौरान वह राजा भैया के दोनों बेटों के साथ भी नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन
राम कथा में पहुंचे ये दिग्गज नेता
राजा भैया के इस आयोजन में बाबा रामदेव भी पहुंचे हैं. वह गोंडा में अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ राम कथा में शामिल हुए. इसके अलावा झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे भी इस कथा में पहुंचे हैं.
भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद संजीव बालियान ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की है. वहीं वकील अश्विनी उपाध्याय भी राम कथा में मौजूद रहे. इसके साथ ही मिर्जापुर के एमएलसी विनीत सिंह, सुल्तानपुर के एमएलसी शैलेंद्र सिंह, शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी और आजमगढ़ के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह भी इस आयोजन में पहुंचे हैं.
इसके अलावा पूर्व विधायक राकेश सिंह और गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह भी राम कथा में शामिल हुए हैं. राकेश सिंह पहले समाजवादी पार्टी में थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्हें राजा भैया के करीबी नेताओं में गिना जाता है. अभय सिंह भी राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से अलग रुख अपनाने वाले विधायकों में शामिल थे.
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन
बाहुबली नेता बृजेश सिंह भी पहुंचे
पूर्वांचल के चर्चित नेता बृजेश सिंह भी राजा भैया के घर आयोजित राम कथा में पहुंचे हैं. उन्हें बाहुबली बृजेश सिंह के नाम से भी जाना जाता है. माफिया मुख्तार अंसारी के साथ उनकी पुरानी अदावत की चर्चा भी होती रही है. कार्यक्रम के दौरान बृजेश सिंह मंच पर नजर आए और कीर्तन में भी शामिल हुए हैं.
जब उनसे पूछा गया कि यहां आकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा है कि उन्हें बहुत आनंद की अनुभूति हो रही है और अब आनंद से परमानंद की ओर बढ़ने का समय आ रहा है. इस तरह राम कथा में पूर्वांचल के कई चर्चित नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन
अखिलेश यादव को कथा सुनाने का न्योता
इस राम कथा से पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसका सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुलकर विरोध किया था. उन्होंने आरोप लगाया गया था कि वह भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना को लेकर विवादित बातें कर रहे हैं. इसके बाद इस कथा के आयोजन को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई थी.
अब धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को लेकर कहा है कि अगर वह चाहें तो उन्हें भी राम कथा सुना सकते हैं. उन्होंने कहा है कि वह अखिलेश यादव के विरोधी नहीं हैं और उन्हें भी कथा में आने का न्योता देते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसा मौका शायद कभी नहीं आएगा कि अखिलेश यादव उनकी कथा सुनने पहुंचें.
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन
राक्षस वाले बयान पर भी चर्चा
धीरेंद्र शास्त्री का एक और बयान खूब चर्चा में है. इस बयान में वह कथित तौर पर अखिलेश यादव की तुलना राक्षस करते हुए नजर आए हैं. उन्होंने कहा है कि पहले जब यज्ञ होते थे तो राक्षस और दैत्य हवन कुंड में हड्डियां डालते थे, आज के समय में लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन
पूर्वांचल की राजनीति पर नजर
राजा भैया के घर हो रही इस राम कथा को सिर्फ धार्मिक आयोजन के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. इसमें शामिल हो रहे नेताओं की सूची और धीरेंद्र शास्त्री के बयानों ने इसे राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया है. प्रतापगढ़ के आसपास के इलाकों के साथ प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर और जौनपुर तक इस आयोजन की चर्चा हो रही है.
धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है. खासकर महिलाओं के बीच उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता बताई जाती है. ऐसे में इस राम कथा का पूर्वांचल की राजनीति पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी.
फिलहाल राजा भैया के घर आयोजित इस राम कथा में नेताओं की लगातार मौजूदगी से पूर्वांचल की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. धार्मिक आयोजन के बीच नेताओं का जमावड़ा और धीरेंद्र शास्त्री के राजनीतिक बयानों पर दिए गए जवाब इस पूरे कार्यक्रम को चर्चा में बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 महीने के लिए टले पंचायत चुनाव, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होगा इलेक्शन
