लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी नेता उत्पल राय सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव बोले- 'जनता इस सरकार की विदाई करने वाली है'

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है. इसी बीच बीजेपी नेता उत्पल राय समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

ADVERTISEMENT

उत्पल राय ज्वाइन सपा
उत्पल राय ज्वाइन सपा
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है. इसी बीच बीजेपी नेता उत्पल राय समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है. उत्पल राय बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं. 

बता दें उन्हें उत्पल राय ने जुलाई 2016 में बीजेपी जॉइन की थी. वह मऊ के रहने वाले हैं और मधुबन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं. उनके सपा में शामिल होने से गाजीपुर और मऊ की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है. अखिलेश यादव ने उत्पल राय के सपा में आने पर बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि चुनाव में जनता बीजेपी सरकार की विदाई करने वाली है.

बीजेपी छोड़ सपा में आए उत्पल राय

उत्पल राय बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं. वह मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने जुलाई 2016 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी. इससे पहले वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

उत्पल राय मूल रूप से मऊ के रहने वाले हैं और मधुबन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आए हैं. वह डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निशीथ राय के छोटे भाई हैं. उन्होंने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाली थी.

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

उत्पल राय के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उत्पल राय कमल छोड़कर उनके साथ आ गए हैं. इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की विदाई को लेकर भी बयान दिया है.

जनता करेगी सरकार की विदाई

अखिलेश यादव ने कहा है कि आने वाले चुनाव में जनता बीजेपी सरकार की विदाई करने वाली है. उन्होंने कहा है, 'हमारे यहां विदाई पर राधे-राधे कहते हैं. इस बार जनता इस सरकार की विदाई करने वाली है. इसलिए यह राधे-राधे विदाई वाला है.'

उत्पल राय के सपा में शामिल होने को गाजीपुर और मऊ की राजनीति में एक नए बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. उनके इस कदम से दोनों जिलों में राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: CM योगी की मां का हुआ अंतिम संस्कार, छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे मुख्यमंत्री