उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से भाई-बहन के लापता होने की खबर सामने आई है. यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जैतपुर गांव की है. दरअसल 17 नवंबर को यतीन कुमार अपनी बहन करुणा चौधरी को लेकर गाजियाबाद गया था. परिजनों ने बताया कि दोनों एमएमएच कॉलेज, चौधरी मोड़ के पास पेपर देने की बात कहकर घर से निकले थे. हालांकि, जब काफी समय बीत गया और दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता होने लगी. उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पिता केशव ने 18 नवंबर को थाना बाबूगढ़ में लिखित शिकायत दी है. फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
परीक्षा देने की बात कहकर घर ने गए भाई-बहन
जानकारी के मुताबिक हापुड़ जिले के जैतपुर गांव के रहने वाले केशव पुत्र राजपाल सिंह ने 18 नवंबर 2026 को बाबूगढ़ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था. इस पत्र के जरिए उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा यतीन कुमार जिसकी उम्र करीब 20 साल है और बेटी करुणा चौधरी जिसकी उम्र करीब 23 साल है. दोनों 17 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकले थे. दोनों यह बोलकर घर से निकले थे कि वह गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज, चौधरी मोड़ के पास परीक्षा देने जा रहे हैं. परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों घर लौट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस
तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
जब काफी समय बीत गया और दोनों बच्चे यतीन और करुणा घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए. उन्होंने अपने स्तर पर दोनों की तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, इसके अलावा जो भी संभावित जगह हो सकती थी, उन्होंने तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
इसके बाद पिता केशव ने थाना बाबूगढ़ पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और दोनों की गुमशुदगी की रपट लिखाई.
पिता की शिकायत के आधार पर बाबूगढ़ पुलिस ने मामले में रपट संख्या 53 दर्ज की है. यह गुमशुदगी 18 नवंबर 2026 को दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों भाई-बहन की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस
पुलिस ने लोगों से की अपील
थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति को यतीन कुमार या करुणा चौधरी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत बाबूगढ़ थाने को सूचित करें. पुलिस का प्रयास है कि दोनों को सकुशल तलाश कर उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके.
यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस
ADVERTISEMENT











