Vrindavan Temple Dispute: बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग विवाद, सीमित दर्शन पर भड़का गोस्वामी समाज; महिलाओं का प्रदर्शन

Mathura News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई रेलिंग व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंधन और गोस्वामी समाज आमने-सामने आ गए हैं. रेलिंग से हादसे कम हुए हैं, लेकिन सीमित संख्या में दर्शन होने से श्रद्धालु और सेवायत विरोध कर रहे हैं.

Newzo

• 07:27 PM • 28 Mar 2026

follow google news

Mathura News: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई रेलिंग व्यवस्था एक ओर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में सफल रही है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन से वंचित हो रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटी और सेवायत गोस्वामी आमने-सामने आ गए हैं. हाई पावर टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा रेलिंग लगाए जाने के बाद भीड़ का दबाव कम हुआ है, लेकिन सीमित संख्या में ही श्रद्धालु मंदिर के अंदर पहुंच पा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

आईपॉड कमेटी ने एक आदेश चस्पा कर दिया है, जिस पर गोस्वामी समाज से समय बढ़ाने की मांग की गई है. वहीं सेवायत गोस्वामी इसका विरोध कर रहे हैं. उनका तर्क है कि ठाकुरजी के बाल स्वरूप के कारण उनके विश्राम में बाधा नहीं डाली जा सकती. इस बीच गोस्वामी समाज की महिलाओं ने प्रदर्शन कर हाई पावर कमेटी पर मनमाने फैसलों और आर्थिक दंड की चेतावनी देने के आरोप लगाए. 

उनका कहना है कि कमेटी भीड़ नियंत्रण में विफल रही है और अब परंपराओं से खिलवाड़ कर रही है. मामले को लेकर दोनों पक्षों में टकराव बढ़ता जा रहा है. इस दौरान नीलम गोस्वामी, अंजली गोस्वामी, राखी गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, माला गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, कोमल गोस्वामी, कुसुम गोस्वामी, नीरू गोस्वामी, ललिता गोस्वामी, राधा मिश्रा, शालू भंडारी, पिंकी पुरोहित, प्रीति गोस्वामी आदि के अलावा अन्य महिलाएं मौजूद रही.