Amethi Surveillance News: अमेठी में 72 जगह हाईटेक कैमरे, 24 घंटे निगरानी, बॉर्डर से चौराहों तक अपराध पर सख्ती

Amethi Police surveillance: अमेठी जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 72 संवेदनशील स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों के जरिए जिले की सीमाओं, चौराहों और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे सड़क हादसों और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा.

Newzo

• 11:25 AM • 13 Apr 2026

follow google news

Amethi Police surveillance: जिले की सीमाओं को मजबूत करने और यातायात के साथ ही सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अलग-अलग इलाकों में हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन हाइटेक कैमरे से जहां सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलेगी  तो यातायात भी सुचारू रूप से चलेगा इसके साथ गैर जनपदों से जिले में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, अमेठी की सीमा आधा दर्जन जिलों से घिरी हुई है.जिसमें सुल्तानपुर अयोध्या बाराबंकी रायबरेली प्रतापगढ़ जिला शामिल है. इन जिलों से अमेठी जिले में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले के सभी बॉर्डर पर हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं जो हर गतिविधि बन नजर रखेंगे. इसके साथ ही जिले के आठ अलग-अलग सबसे व्यस्त चौराहा तिराहों को भी चिन्हित किया गया है, जहां हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन हाइटेक कैमरे से सड़क हादसों पर लगाम लगाई जाएगी और यातायात को भी सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा.

72 संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे कैमरे, 24 घंटे होगी निगरानी

एसपी सरवणन टी ने कहा कि जिले के आठ ऐसे चौराहे चिन्तिह किये गए हैं, जहां भीड़भाड़ ढ़ील रहती हैं और वहां एक्सिडेंट का भी ज्यादा खतरा रहता है. इसके साथ ही जिले के इंट्री और एक्जिट प्वाइंट को भी चिन्हित किया गया है. कुल 72 ऐसी जगहे चिन्हित की गई है, जहां इन कैमरों को लगाया जा रहा है. जल्द से जल्द इसके इंस्टालेशन को कंप्लीट करके एक कमांड सेंटर.तैयार किया जाएगा जहा से 24 घंटे इसकी निगरानी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट upresults.upmsp.edu.in पर होगा जारी, जानें क्या रहा है पिछले 5 सालों का ट्रेंड