Gonda Weather Alert: गोण्डा में आंधी-तूफान का खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर, सभी विभागों को दिए गए खास निर्देश

Gonda Weather Update: गोण्डा में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट है. आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए बिजली, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन टीमों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है. जर्जर भवनों और असुरक्षित संरचनाओं को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जन-धन की हानि न हो.

Gonda Rain Alert

Newzo

• 12:17 PM • 29 May 2026

follow google news

Gonda Weather Update: गोण्डा में तेज आंधी, भारी बारिश और तूफान की चेतावनी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सभी विभागों को राहत-बचाव, बिजली, स्वास्थ्य और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में तेज आंधी, भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं.

प्रशासन ने जर्जर भवन, कमजोर दीवारें, होर्डिंग्स, विद्युत पोल और अन्य असुरक्षित संरचनाओं की पहचान कर उन्हें सुरक्षित करने का निर्देश दिया है. साथ ही, कमजोर और सूखे पेड़ों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि आंधी-तूफान के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं. विद्युत विभाग से बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पोलों की जांच कर मरम्मत पूरी करने और आपातकालीन टीमें सक्रिय रखने को कहा गया है.

स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों, एम्बुलेंस और चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को घर-घर जाकर मौसम संबंधी सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभाग को राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड में रखने और सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों को लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया और पीए सिस्टम के माध्यम से मौसम संबंधी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी.

प्रशासन ने सभी विभागों से अपनी तैयारियों की जानकारी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, कलेक्ट्रेट गोण्डा को उपलब्ध कराने को कहा है. अधिकारियों ने कहा कि सभी विभाग प्राथमिकता के आधार पर निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि संभावित प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके.