Amethi Power Crisis: अमेठी में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

Newzo

• 03:53 PM • 27 May 2026

Amethi Power Cut Protest: अमेठी में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान लोगों की आवाज को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील तक प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल के नेतृत्व में SDM को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की गई, साथ ही चेतावनी दी गई कि समस्या जारी रही तो बड़ा आंदोलन होगा.

Amethi Power Cut Protest

Amethi Power Cut Protest

Google CTA

Amethi Power Cut Protest: अमेठी में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील तक प्रदर्शन कर SDM को ज्ञापन सौंपा.कांग्रेस नेता आशीष शुक्ल ने चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

अमेठी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बदहाल विद्युत व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय से तहसील परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) पंकज मिश्र को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की.

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने किया. इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, न्याय पंचायत पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आशीष शुक्ल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती किसानों, छात्रों, दुकानदारों और आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है. उन्होंने कहा कि बिजली संकट के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, व्यापार पर असर पड़ रहा है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द अघोषित कटौती बंद नहीं हुई और बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी.

प्रदर्शन के दौरान राजीव लोचन, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, पवन दुबे, प्रदीप सिंह, डॉ. देवमणि तिवारी, राकेश मौर्य, लाल माधव सिंह, अब्दुल वाहिद, सुभाष सिंह, महावीर कोरी, ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, पंकज पांडे और मुन्ना सिंह त्रिसुंडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे.