Amethi Police Transfer: जनपद में कानून-व्यवस्था एवं विशेष प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरवणन टी ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 32 पुलिसकर्मियों को विशेष ड्यूटी हेतु पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए हैं. इस संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों की सूची भी जारी कर दी गई है.
ADVERTISEMENT
जारी आदेश के अनुसार, थाना गौरीगंज से योगेश सिंह तोमर और शिवम तिवारी, थाना मुंशीगंज से वंशराज जायसवाल और दीपक गुप्ता, थाना जामो से दिवाकर सिंह और पंकज कुमार, तथा थाना अमेठी से राम नरेश राजभर और राम नयन चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया है.
इसी क्रम में थाना संग्रामपुर से नरेंद्र कुमार और विनय मिश्रा, थाना पीपरपुर से अशोक कुमार और विजय यादव, थाना रामगंज से रंजीत कुमार और प्रवीण कुमार सिंह, तथा थाना मुसाफिरखाना से दीपक कुमार यादव और कृष्ण उदय मौर्य को विशेष ड्यूटी के लिए संबद्ध किया गया है.
इसके अतिरिक्त थाना जगदीशपुर से ओम प्रकाश और गजेंद्र सिंह, थाना कमरौली से विनय कुमार और देशराज, थाना भाले सुलतान से अतुल यादव, थाना बाजारशुकुल से जंग बहादुर यादव और अक्षय कुमार, तथा थाना मोहनगंज से अंकित पांडेय और मिथिलेश यादव को भी पुलिस लाइन भेजा गया है.
वहीं थाना शिवरतनगंज से संजीव कुमार, थाना इन्हौना से दुर्गेश कुमार और लखपत सिंह, थाना जायस से विपिन कुमार और कुमार गौरव, तथा थाना फुरसतगंज से प्रशांत कुमार और मूलचंद्र राणा को भी विशेष ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है.
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के इस निर्णय को विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन और विशेष दायित्वों के प्रभावी निर्वहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर पुलिस लाइन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT









