प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने बस स्टैंड पर पकड़ा... फिर सास ने 1 मिनट में बहू पर बरसा दी 50 चप्पलें, हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

मनीष सोनी

26 May 2026 (अपडेटेड: 26 May 2026, 01:53 PM)

Lalitpur Viral Video: ललितपुर बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा मच गया जब प्रेमी संग भाग रही महिला को पति और सास ने पकड़ लिया. बीच सड़क पर महिला और उसके प्रेमी की चप्पलों से जमकर पिटाई हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Lalitpur Viral Video

Lalitpur Viral Video

Google CTA

Lalitpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में उस समय सरेराह हड़कंप मच गया जब ससुराल से चोरी-छिपे अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो रही एक महिला को उसके पति और परिजनों ने पकड़ लिया. घर से करीब 22 किलोमीटर दूर ललितपुर बस स्टैंड पर जब पति और सास ने बहू को उसके प्रेमी के साथ देखा तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इसके बाद बीच सड़क पर ही दोनों की चप्पलों से ऐसी ताबड़तोड़ पिटाई शुरू हुई कि देखने वालों के होश उड़ गए. गुस्साई सास ने महज एक मिनट के भीतर अपनी बहू और उसके प्रेमी पर करीब 50 चप्पलें बरसा दीं. बीच बाजार हुए इस तमाशे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

बस स्टैंड पर सास और पति ने महिला का किया ये हाल

यह पूरा मामला ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक कस्बे का है. जानकारी के मुताबिक, कस्बे में रहने वाली एक विवाहित महिला अपनी ससुराल से अचानक अपने प्रेमी के साथ चुपके से भाग निकली. पत्नी के घर से गायब होने की भनक जैसे ही पति को लगी उसने बिना वक्त गंवाए अपने परिजनों को साथ लिया और पत्नी की तलाश में जुट गया. पति और उसके घरवालों ने करीब 22 किलोमीटर तक दोनों का पीछा किया और आखिरकार उन्हें ललितपुर बस स्टैंड पर घेर लिया जहां दोनों कहीं दूर भागने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे.

प्रेमी को बचाने आई बहू तो सास ने दोनों को चप्पलों से पीटा

बस स्टैंड पर दोनों को आमने-सामने देखते ही पति और सास का सब्र टूट गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सास ने आव देखा न ताव, अपनी चप्पल निकाली और प्रेमी की बेरहमी से धुनाई शुरू कर दी. रफ्तार इतनी तेज थी कि सास ने महज एक मिनट में 50 चप्पलें मार दीं. इस बीच जब पत्नी ने अपने प्रेमी को पिटता देख उसे बचाने की कोशिश की और बीच में आई तो गुस्साई सास ने अपनी बहू को भी चप्पलों से जमकर पीट दिया. पति और सास मिलकर दोनों को सरेआम पीटते नजर आए.

तमाशबीन बनी रही भीड़

बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुए इस हंगामे और मारपीट को देख वहां मौजूद आम लोगों और यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. हालांकि, पारिवारिक विवाद और ऑन-स्पॉट न्याय का यह खौफनाक रूप देखकर कोई भी बीच-बचाव करने आगे नहीं आया और लोग मूकदर्शक बनकर वीडियो बनाते रहे. बीच सड़क पर काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा. बाद में किसी स्थानीय नागरिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हंगामा शांत कराया और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.