हरदोई में 9 बच्चों की मां सोनिया ने मुन्ना यादव के साथ मिलकर तीसरे पति के साथ ही करवा दिया कांड!

प्रशांत पाठक

• 09:56 AM • 30 Sep 2026

हरदोई में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ. युवक को बहाने से बुलाकर बंधक बनाया गया, आधा सिर और मूंछ काटकर जूतों की माला पहनाई गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

Hardoi News

Hardoi News

Google CTA

सोशल मीडिया पर प्यार की शुरुआत, महज 8 दिनों की चैटिंग, मंदिर में शादी और ढाई साल का साथ... लेकिन इस प्रेम कहानी का क्लाइमेक्स किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से भी ज्यादा खौफनाक और शर्मनाक निकला. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्यार का ऐसा दर्दनाक अंत हुआ जहां प्रेमी को धोखे से बुलाकर उसका आधा सिर मुड़वाया गया, आधी मूंछ काट दी गई और गले में जूतों की माला पहनाकर घंटों बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं. नरेंद्र नाम के पीड़ित युवक की गुहार और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद अब यह पूरा मामला पुलिस की फाइलों में पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

मैनपुरी के किनी इलाके का रहने वाला नरेंद्र गुरुग्राम में सीएनजी ऑटो चलाता था. करीब ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सोनिया यादव नाम की महिला से हुई. नरेंद्र के मुताबिक, महिला ने उसे बार-बार कॉल किया. 8 दिनों तक फोन पर बातचीत का सिलसिला चला और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा.

दोनों ने कन्नौज के गौरी घाट पर मिलने का प्लान बनाया. इसके बाद वे गुरुग्राम पहुंचे जहां मंदिर में दोनों ने शादी कर ली और करीब ढाई साल तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे.

कहानी में बड़ा ट्विस्ट

शादी के लंबे समय बाद नरेंद्र के सामने ऐसा सच आया जिसने उसके होश उड़ा दिए. नरेंद्र को स्थानीय लोगों से पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा थी. उसकी पहले ही दो शादी हो चुकी है और उसके कुल 9 बच्चे हैं.

बीते जुलाई महीने में तबीयत खराब होने पर नरेंद्र उसे गांव छोड़ आया था. लेकिन खर्चा भेजता रहा. 25 सितंबर को नरेंद्र जब उससे मिलने पहुंचा तो उसने महिला का मोबाइल चेक किया. मोबाइल में किसी चौथे शख्स से बातचीत और कॉल देखने के बाद दोनों में तीखी बहस हुई और गुस्से में नरेंद्र ने महिला को थप्पड़ मार दिया.

बच्चा साथ ले जाने के बहाने बुना खौफनाक जाल

थप्पड़ खाने के बाद महिला और उसके परिजनों ने साजिश रची. नरेंद्र को झांसा दिया गया कि वह डेढ़ साल की बच्ची को साथ लेकर चलने के लिए हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र स्थित गंगपुर गांव आ जाए. नरेंद्र जैसे ही गंगपुर पहुंचा उसे मुन्ना यादव नामक व्यक्ति के घर ठहराया गया.

इसके बाद महिला के परिजनों और साथियों ने नरेंद्र को दबोच लिया. कैंची और उस्तरे से उसका आधा सिर मुड़ दिया गया, आधी मूंछ साफ कर दी गई और गले में जूतों की माला डाल दी गई. वीडियो में पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता दिख रहा है. जबकि दबंग उसका वीडियो शूट करते रहे.

पुलिस की फाइल में पहुंचा मामला

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरदोई पुलिस हरकत में आई. पीड़ित नरेंद्र ने अरवल थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई.

CO प्रवीण कुमार यादव के मुताबिक, '27 सितंबर 2026 को थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम गंगपुर में मैनपुरी निवासी नरेंद्र और महिला के बीच रुपयों के लेनदेन व विवाद की बात सामने आई थी. इसी बात को लेकर महिला के परिवार वालों ने युवक के साथ मारपीट और अभद्रता की. पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.'