Amethi Weather Update: अमेठी में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने से हीट वेव का खतरा बढ़ गया है. जिला अस्पताल ने लू से निपटने के लिए 6 बेड का विशेष वार्ड, एसी-कूलर और आइस पैक की व्यवस्था कर अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
जिले में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिले का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है. ऐसे में हीट वेव को लेकर खतरा बढ़ गया है. लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है.फिलहाल हीतबेव से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पर्याप्त इंतजाम किए गए और 6 बेड का एक वार्ड आरक्षित किया गया है.इसके साथ ही वार्डो में एसी और कूलर लगाए गए है.
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर की मानें तो जिले में पारा 44 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है. भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में हीट वेव से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. अस्पताल में 6 बेड का हीट वेव वार्ड आरक्षित किया गया है.
सीएमएस ने बताया कि वार्ड में अभी कुछ मरीज भर्ती हैं, लेकिन वे हीट वेव से पीड़ित नहीं हैं. राहत की बात है कि अब तक अमेठी में हीट वेव का एक भी मरीज जिला अस्पताल नहीं आया है. अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
हीट वेव वार्ड में एसी और कूलर की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही अस्पताल के सभी वार्डों में एसी लगाए गए हैं. मरीजों के लिए आइस पैक का भी इंतजाम किया गया है. हर समय प्रशिक्षित डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती की गई है.
सीएमएस ने कहा कि गर्मी से पीड़ित जो भी मरीज आएंगे उनका तत्काल इलाज किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि दोपहर में घर से बाहर न निकलें, ज्यादा पानी पिएं और सिर ढककर ही बाहर जाएं. प्रशासन भी लोगों को लू से बचने के लिए जागरूक कर रहा है.
ADVERTISEMENT









