Amethi crime news: अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक अभियुक्त शिवदयाल को अवैध तमंचा और 12 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बिना कागजात की बाइक भी मिली, जिस पर आर्म्स एक्ट व एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया.
ADVERTISEMENT
पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मोहनगंज क्षेत्र से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मोहनगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार शिवदयाल पुत्र स्वर्गीय शीतलादीन निवासी ग्राम शिवपुर मजरे भदमर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को रोककर तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और 12 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 8614 के वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना मोहनगंज में मु0अ0सं0 136/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. वहीं मोटरसाइकिल को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल अरविन्द प्रताप सिंह, कांस्टेबल अरविन्द सिंह तथा कांस्टेबल गोविन्द शुक्ला की टीम शामिल रही.
ADVERTISEMENT









