Amethi News: अमेठी में चार दिन पहले दिनदहाड़े युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतारने वाले 25 हजार के इनामी हत्यारोंपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देर रात पीपरपुर पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय को रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया है. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT
दरसअल यह पूरा मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव का है जहां शुक्रवार की दोपहर दीपक मिश्रा की देसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना के बाद आरोपी सचिन पांडेय मौके से फरार हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी.
एसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. घटना के चौथे दिन एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय को थाने से महज 1 किलोमीटर दूर पीपरपुर रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया.
तलाशी के दौरान उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल,32 बोर का एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. संचिन पांडेय उर्फ नागेंद्र पांडेय पुत्र स्व राजनारायण पांडेय निवासी गौरामाफी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है.
ADVERTISEMENT









