Amethi News: सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा अवसर, अमेठी से सऊदी अरब भेजे जाएंगे युवा, 80 वैकेंसी जारी

Amethi Saudi Arabia News: विदेश में रोजगार की राह: अमेठी के युवाओं के लिए सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा मौका; फैब्रिकेशन सुपरवाइजर और नर्स सहित 80 पदों पर निकली भर्ती. जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी जानकारी, इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर कर सकते हैं निशुल्क आवेदन.

Amethi overseas jobs

Newzo

• 05:43 PM • 07 May 2026

follow google news

Amethi News: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का अच्छा मौका सामने आया है. जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि IPS Powerful People संस्था के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. इस भर्ती अभियान के तहत करीब 80 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

भर्ती के लिए फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, पाइप फैब्रिकेटर, नर्स, सहायक नर्स सहित कई तकनीकी एवं गैर तकनीकी पद शामिल हैं. विभाग के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं.

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है. इसके साथ ही हाईस्कूल, डिप्लोमा (मैकेनिकल), आईटीआई, मैकेनिक तथा फिटर ट्रेड से संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे. चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है.

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पहले जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कर पोर्टल पर आवेदन करें. आयु सीमा, अनुभव, वेतन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी पोर्टल पर विस्तार से दी गई हैं. विदेश में रोजगार के इस अवसर को लेकर जिले के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है. विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें.