Amethi Police Crackdown: जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने एक ही रात में महिला समेत आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक सरवानन टी के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में संग्रामपुर थाना पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाकर फरार चल रहे वारंटियों को दबोच लिया.
ADVERTISEMENT
पकड़े गए वारंटी
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में जमील पुत्र झब्बार (75 वर्ष) निवासी भवसिंहपुर कनू, मुन्नवर पुत्र झब्बार (43 वर्ष) निवासी भवसिंहपुर कनू, रसीद पुत्र झब्बार (65 वर्ष) निवासी भवसिंहपुर कनू, राम प्रकाश पुत्र रामलाल (49 वर्ष) निवासी रामापुर गडेरी, भवानी पुत्र रामकृपाल (65 वर्ष) निवासी डेहरा पूरे शिवपाल, कृष्णदेव पुत्र चन्द्रभूषण शुक्ला (82 वर्ष) निवासी शुकुलपुर डेहरा, हरदेव पुत्र चन्द्रभूषण शुक्ला (70 वर्ष) निवासी शुकुलपुर डेहरा व रीता पत्नी छोटेलाल उर्फ सरजू (45 वर्ष) निवासी ग्राम डेहरा शामिल हैं. थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही.
ADVERTISEMENT









