Moradabad Plantation Clash: धान की रोपाई बनी जंग का मैदान! मुरादाबाद में मजदूरों के दो गुट भिड़े, महिलाओं समेत कई घायल

Moradabad labour clash Today: कुंदरकी क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान मजदूरों के बीच हुआ एक छोटा विवाद अचानक हिंसक  झड़प में बदल गया.

Moradabad News

Newzo

• 01:14 PM • 01 May 2026

follow google news

Moradabad Clash Update: कुंदरकी क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान मजदूरों के बीच हुआ एक छोटा विवाद अचानक हिंसक  झड़प में बदल गया. सीलपुर गांव के पास खेत में काम कर रही अलग-अलग गांवों की लेबर के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, कुंदरकी थाना क्षेत्र के सीलपुर गांव के पास आज को दो अलग-अलग गांवों से आई लेबर रोपाई कर रही थी. इसी दौरान आपसी विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच के बाद जमकर मारपीट हो गई. इस झगड़े में कई मजदूर, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, घायल हो गए. 

घायलों को उनके साथियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. किसान ने बताया कि इस विवाद के कारण धान की रोपाई का काम बीच में ही रुक गया है और अब मजदूर दोबारा काम पर आने में आनाकानी कर रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका है. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है.