Moradabad BJP leader Brijesh Lodhi case exploitation allegations: कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी एवं भाजपा जिला मंत्री बृजेश लोधी की इन दिनों मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं है. एक युवती ने बृजेश और उसके संबंधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कुंदरकी पुलिस में तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. वहीं मामले को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है.
ADVERTISEMENT
पीड़िता के अनुसार, बृजेश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. आरोप है कि इस दौरान बृजेश शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा. शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बृजेश गंदी वीडियो भी बना लेता था. यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा, फिर एक दिन बृजेश अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार करने लगा तब मजबूर होकर पीड़िता ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 55/25 बीएनएस की धारा धारा 59, 352 351 (2) अंतर्गत दर्ज कराया था.
आरोप है कि मुकदमा पंजीकृत होने पर बृजेश के परिजनों तथा प्रधान पति ने 15 दिन अंतर्गत पीड़िता को बृजेश से विवाह कराने का झांसा देकर पीड़िता से 183 के बयान बृजेश के पक्ष में करा लिए परिणाम स्वरुप मामले में फाइनल रिपोर्ट लग गई.
पीड़िता ने पूर्व में आरोपी के घर के बाहर धरना देकर की थी कार्रवाई की मांग
पीड़िता के अनुसार-काफी समय बीत जाने के बाद भी बृजेश ने विवाह नहीं किया. फिर एक दिन उसे पता लगा कि 19 फरवरी 2026 को बृजेश किसी अन्य युवती से विवाह करने जा रहा है. इस पर पीड़िता ने बृजेश से बात की और कहा कि"तुमने मुझसे झूठ बोलकर मुकदमे में FR लगवा ली, और अब किसी अन्य युवती से विवाह कर रहे हो". इस पर बृजेश ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. आरोप है कि वहां पर बृजेश के परिजनों में पीड़िता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और पीड़िता का बैग और मोबाइल फोन छीन लिया, बैग में 20 हजार रुपए की नगदी, कपड़े, जरूरी कागजात तथा कुछ सोने चांदी के आभूषण होने की बात कही गई है.
घटना के बाद पीड़िता हंगामा करते हुए आरोपी के घर के सामने धरने पर बैठकर कानूनी कार्यवाही की मांग करने लगी थी. लेकिन उसे तत्काल न्याय नहीं मिला. इसके बाद भी पीड़िता हिम्मत नहीं हारी और उच्च अधिकारियों के दरबारों के चक्कर काटती रही. आखिरकार पुलिस में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
इन आरोपियों पर दर्ज हुआ है केस
आरोपियों में बृजेश कुमार पुत्र रामगोपाल, जितेश पुत्र रामगोपाल, दयाराम, सावित्री, रामवती, बबलू, रामगोपाल निवासीगढ़ ग्राम नानपुर थाना कुंदरकी, सुनीता, गजेंद्र निवासीगढ़ ग्राम कुत्तों वाली मिलक, मुरादाबाद शामिल है.
ADVERTISEMENT









