Sitapur CMO Vacancy: सीतापुर में स्थायी सीएमओ नियुक्ति की मांग तेज, आजाद अधिकार सेना ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र...

Sitapur CMO Vivad: जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पद को लेकर अनिश्चितता के बीच अब स्थायी नियुक्ति की मांग तेज हो गई है।

Sitapur health department

Newzo

• 10:47 AM • 30 Apr 2026

follow google news

Sitapur Health Department Update: जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पद को लेकर अनिश्चितता के बीच अब स्थायी नियुक्ति की मांग तेज हो गई है. आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर सीतापुर में स्थायी सीएमओ की शीघ्र नियुक्ति कराने की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें...

पत्र में बताया गया है कि वर्तमान सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार 30 अप्रैल 2026 को सेवा निवृत्त हो रहे हैं, लेकिन अभी तक नए सीएमओ की नियुक्ति नहीं की गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था कार्यवाहक अधिकारी के भरोसे छोड़ दी जाएगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ सकता है.

नवल किशोर मिश्रा ने अपने पत्र में कहा कि सीतापुर जैसे बड़े जनपद में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं संचालित हैं. कार्यवाहक सीएमओ के पास सीमित अधिकार होने के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट स्वीकृति, स्थानांतरण और आपातकालीन सेवाओं में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा.

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए जनपद में स्थायी सीएमओ की नियुक्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक शिथिलता से बचा जा सके.

अब देखना यह होगा कि शासन इस मांग पर कितनी जल्दी निर्णय लेता है और सीतापुर की स्वास्थ्य व्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.