Sitapur DM Inspection: उत्तर प्रदेश की सीतापुर में डीएम ने विकास हरगांव में औचक निरीक्षण कर व्यववस्थाएं देखीं. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता करते हुये गांव की आबादी के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के बारे मेें जागरूक करते हुये केन्द्र तक लाने का हर सम्भव प्रयास करें, जिससे गर्भवती महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण सम्भव हो सके. उन्होंने ब्लड प्रेशर एवं वजन मापने वाले मशीन आदि की जानकारी ली.
ADVERTISEMENT
जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हेतु तैयारियां न होने एवं रजिस्टर अद्यतन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूकसाना को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये. उन्होंने एच0आर0पी0 रजिस्टर का अवलोकन करते हुये दूरभाष के माध्यम से गर्भवती महिला से वार्ता करते हुये आवश्यक जानकारी प्राप्त की.
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परसेहरामाल, विकास क्षेत्र हरगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं. जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति पंजिका, साप्ताहिक आंकलन ट्रेकर रजिस्टर एवं शिक्षक डायरी का भी अवलोकन किया.
उन्होंने संघर्षशील एवं प्रगतिशील बच्चों का रजिस्टर देखा एवं कक्षा-1 के प्रगतिशील बच्चे से वार्ता भी की. भोजन के समय बच्चों के बैठनें हेतु अच्छी सुविधा न होने पर प्रधानाध्यापिका अंजली देवी शुक्ला पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
ADVERTISEMENT









