23 साल का रोबिन, 1 लड़की और 6 दुश्मन... अलीगढ़ में लटता मिला युवक, परिवार ने फ्रीजर में बॉडी रखकर पुलिस के सामने रख दी ये शर्त

अकरम खान

29 Apr 2026 (अपडेटेड: 29 Apr 2026, 01:27 PM)

Aligarh News Robin Death Case: अलीगढ़ के भवानीपुर में 23 वर्षीय रोबिन का शव फंदे पर लटका मिला. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को डीप फ्रीजर में रख दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं.

Aligarh News Robin Death Case

Aligarh News Robin Death Case

Google CTA

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के भवानीपुर गांव में 23 साल के युवक रोबिन की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. रविवार को खेत में खड़े शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका उसका शव मिला, लेकिन यह मामला अब सिर्फ एक मौत नहीं बल्कि बड़े विवाद में बदल चुका है. परिजनों का दावा है कि रोबिन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई और बाद में शव को फंदे पर लटकाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप दिया गया.

यह भी पढ़ें...

घर वालों ने रखी क्या शर्त?

परिवार ने एक युवती सहित 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. परिजनों ने डीप फ्रीजर मंगवाकर शव को सुरक्षित रख लिया और साफ कहा है कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं और इसे सच्चाई छिपाने वाला बताया है. वहीं गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

आत्महत्या के लिए उकसाने का भी केस दर्ज किया जा रहा: पुलिस

DSP कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दादों थाना इलाके के भवानीपुर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ होने की शिकायत पुलिस को मिली थी. शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई थी. मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था. वीडियोग्राफी कराकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. मृतक युवक के परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी केस दर्ज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: नाबालिग लड़की के साथ की गई ऐसी दरिंदगी कि प्रतापगढ़ में मच गया हड़कंप, दर्दनाक है मामला!