Aligarh News: अलीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज की है. आरोप है कि इन लोगों ने पहले एक व्यक्ति के साथ पर मारपीट की और उसका सिर और दाढ़ी मुंडवा दिया. इसके बाद उसे एक पेड़ से बांधा और उसे जबरन पेशाब पिलाई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को अलीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है.
ADVERTISEMENT
वीडियो वायरल होने पर खुलासा
पुलिस के मुताबिक, घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद मामला सामने आया और पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. बताया गया कि पीड़ित एक अविवाहित व्यक्ति है. उसका कथित तौर पर अपनी बहन के ससुराल पक्ष की एक शादीशुदा महिला के साथ रिश्ता था.
पुलिस के अनुसार, जब लोगों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को जमकर पीटा. इसके बाद उसके सिर और दाढ़ी के कुछ हिस्से को मुंडवा दिया. आरोपी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने पीड़ित को पेड़ से बांधकर जबरन पेशाब भी पिलाई है.
सात लोगों पर दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक, मारपीट में पीड़ित की बहन के ससुराल पक्ष के सात लोग और कुछ अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर शामिल थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
पुलिस ने मारपीट और अमानवीय व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस अब मामले में आगे जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
ADVERTISEMENT











