Moradabad sister throat slit case: मुरादाबाद में भाई ने बहन की हत्या की, गला रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad sister throat slit case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव फरहेड़ी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है.

UP News

Newzo

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 03:25 PM)

follow google news

Moradabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव फरहेड़ी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी 17 वर्षीय बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, मृतका रीता के परिजन रविवार शाम एक रिश्तेदार के यहां लगन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. घर पर रीता और उसका भाई विक्की सैनी ही मौजूद थे. रात करीब 1 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर के अंदर फर्श पर रीता खून से लथपथ पड़ी मिली. यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई.

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी भाई विक्की सैनी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि वह घर की छत पर सो रहा था और उसके कपड़ों पर खून के निशान मिले.

मृतका की मां कुसुम ने बताया कि वे लोग दावत में गए थे और रीता को चाचा के घर सोने के लिए कहा था. वहीं, रीता की चाची ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे तक वह उनके घर पर थी, जिसके बाद वह अपने घर लौट गई थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिता भारत ने भावुक होकर बेटे विक्की पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगाया. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी का व्यवहार पहले से ही आक्रामक था. होली के दौरान उसने अपने छोटे भाई पर भी हमला किया था. साथ ही, उसके खिलाफ पहले छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज हो चुका है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.