Amethi Crime News: अमेठी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 35 ग्राम स्मैक बरामद; 11 केसों में वांछित था आरोपी

Amethi History Sheeter Arrested: अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया.

Amethi News

Newzo

• 12:10 PM • 04 May 2026

follow google news

Amethi Crime News: अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है. अपराधी पर अमेठी और रायबरेली में 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस अपराधी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल ये पूरा मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का है जहां देर रात पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शातिर हिस्ट्री सीटर अपराधी रामशंकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामबालक तिवारी निवासी जुगराजपुर थाना शिवरतनगंज को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान रामशंकर के पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई.दयाशंकर अपराधी है जिस पर अमेठी और अमेठी के अलग-अलग थानों और रायबरेली में 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.इसका हिस्ट्रीशीटर नंबर 153 A है.

पुलिस अपराधी को जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गई है. गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र,उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह,हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव,हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव और कांस्टेबल आशीष सिंह शामिल रहे.