UP News: जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह खुशियों भरा सफर मातम में बदल गया. अयोध्या दर्शन कर लोट रहे एक ही परिवार के 10 सदस्य भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. बता दें कि जोल्डुपुर मोड़ के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, ललितपुर के महरोनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे. सोमवार यानी आज सुबह करीब 6 बजे वापसी के दौरान कार चालक को अचानक नींद आ गई. उस समय कार कालपी के पास थी. चालक के नींद आने से कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई. ये टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार सवार 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. हादसे में 4 लोग भी गंभीर घायल हो गए. मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं.
रेस्क्यू में करनी पड़ी भारी मशक्कत
हादसे के बाद का मंजर बेहद खौफनाक था. स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों को निकालने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, कार के केबिन में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय नागरिकों और कालपी पुलिस ने मिलकर काम किया.
(एसपी) विनय कुमार सिंह ने बताया, नेशनल हाईवे 27 पर सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. सभी लोग जनपद ललितपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT









